Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में नए वोटर आवेदन 2.56 लाख पार:30 सितंबर तक दावे-आपत्तियां; 4 नवंबर को अंतिम सूची; 16 राज्यों में SIR का तीसरा फेज जारी

    13 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में SIR प्रक्रिया के तहत नए वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए 2,56,042 आवेदन मिले हैं। यह आंकड़ा 13 जिलों का है। इन आवेदनों में 30 अगस्त तक मिले 2,12,400 फॉर्म-6 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच मिले 43,642 आवेदन शामिल हैं। SIR ड्राफ्ट रोल पर दावे और आपत्तियां दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। इनका निपटारा 31 अक्टूबर तक होगा और अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी की जाएगी। नए वोटर रजिस्ट्रेशन में पश्चिम जिला सबसे आगे चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम जिले में नए वोटर रजिस्ट्रेशन के सबसे ज्यादा 34,249 आवेदन मिले। इनमें 30 अगस्त तक 28,820 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 5,429 आवेदन आए। दक्षिण-पूर्व जिले में 29,168 और उत्तर-पूर्व जिले में 28,349 फॉर्म-6 आवेदन मिले। नई दिल्ली जिले में सबसे कम 3,254 आवेदन दर्ज किए गए। फॉर्म-6 का इस्तेमाल मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए किया जाता है। फॉर्म-8 के सबसे ज्यादा आवेदन आंकड़ों के अनुसार, फॉर्म-8 के सबसे ज्यादा आवेदन मिले। इसका इस्तेमाल मतदाता सूची में जानकारी सुधारने, पता बदलने और वोटर पहचान पत्र बदलने के लिए होता है। दिल्ली में फॉर्म-8 के कुल 2,76,832 आवेदन आए। इनमें 30 अगस्त तक 2,60,768 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 16,064 आवेदन मिले। पूर्व जिले में फॉर्म-8 के सबसे ज्यादा 34,535 आवेदन आए। इसके बाद उत्तर-पूर्व जिले में 34,353 और दक्षिण-पूर्व जिले में 31,792 आवेदन दर्ज किए गए। नाम हटाने के लिए 52,016 आवेदन दिल्ली में फॉर्म-7 के कुल 52,016 आवेदन मिले। फॉर्म-7 का इस्तेमाल मतदाता सूची में नाम हटाने के लिए आपत्ति या अनुरोध दर्ज कराने में होता है। इनमें 30 अगस्त तक 51,471 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 545 आवेदन जमा हुए। दक्षिण-पूर्व जिले से नाम हटाने के लिए सबसे ज्यादा 14,758 आवेदन आए। उत्तर जिले में ऐसे 11,637 आवेदन मिले। विदेशी मतदाताओं के 1,449 आवेदन विदेशी मतदाताओं के लिए फॉर्म-6A के कुल 1,449 आवेदन दर्ज किए गए। इनमें 30 अगस्त तक 1,351 और 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 98 आवेदन मिले। विदेशी मतदाता श्रेणी में दक्षिण-पूर्व और दक्षिण जिलों से फॉर्म-6A के सबसे ज्यादा आवेदन आए। चुनाव अधिकारियों ने लोगों से ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में अपनी जानकारी जांचने और सत्यापित करने को कहा है। जरूरी दावे या आपत्तियां तय समयसीमा में दाखिल करने की अपील की गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR का तीसरा फेज चुनाव आयोग ने 14 मई को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा की थी। यह SIR का तीसरा फेज है। पूरी प्रक्रिया 30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन हो रहा है। जिन राज्यों में SIR होगा, उनमें पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। अन्य 13 राज्यों में 2028 और 2029 में चुनाव होंगे। 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में पूरा हुआ SIR SIR के पहले और दूसरे फेज में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हो चुके हैं। SIR के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती है। केरल में कांग्रेस गठबंधन और तमिलनाडु में TVK ने जीत हासिल की है। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) हुआ। यहां भी भाजपा सरकार की वापसी हुई। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में 47 लाख नाम SIR ड्राफ्ट से बाहर: पहली लिस्ट में महाराष्ट्र के 2 करोड़ नाम छूटे चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की। दिल्ली में कुल 1 करोड़ 45 लाख मतदाताओं में से 47 लाख 56 हजार 722 नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। वहीं, महाराष्ट्र में करीब 2 करोड़ 7 लाख मतदाताओं के नाम भी फिलहाल प्रारूप सूची से बाहर हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRICS समिट- दिल्ली में मोदी की डिनर पार्टी:पनीर के साथ सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता; मिठाई में फ्रूट क्रीम विद जलेबी
    Next Article
    बंगाल उपचुनाव में लेफ्ट के उम्मीदारों का ऐलान:BJP-TMC का घोषित करना बाकी, ममता के लड़ने पर सस्पेंस; 6 अक्टूबर को मतदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment