Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले-सपा का PDA 'परिवार दल अलायंस':सहारनपुर मस्जिद मामले पर कहा-धार्मिक स्थलों को गिराना पूरी तरह अनुचित

    1 hour ago

    1

    0

    बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सहारनपुर में मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज, जाति या धर्म के धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाना या गिराना पूरी तरह गलत है। पाल ने मायावती के बयान का हवाला देते हुए कहा कि संविधान में सभी जाति, धर्म और वर्गों को बराबरी का सम्मान दिया गया है। ऐसे में किसी भी धर्मस्थल को गिराकर उसका अपमान करना अनुचित है। वह रविवार को सुल्तानपुर की सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बगिया चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सपा के PDA पर साधा निशाना, कहा- परिवार दल अलायंस विश्वनाथ पाल ने समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ (PDA) और ‘संविधान बचाओ’ अभियान पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का PDA असल में ‘परिवार दल अलायंस’ यानी परिवार दल गठबंधन है। पाल ने कहा कि अगर सपा की नीयत साफ होती तो उसने संसद में प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े बिल का विरोध नहीं किया होता। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान बैकलॉग भर्तियां रुकीं और दलित अधिकारियों का डिमोशन भी हुआ। उन्होंने सुल्तानपुर से अलग कर बनाए गए छत्रपति शाहूजी महाराज नगर (अमेठी) का नाम बदले जाने को लेकर भी सपा पर निशाना साधा। महंगाई को लेकर सरकार पर हमला, गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग विश्वनाथ पाल ने बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों की कीमतों को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें कई गुना महंगी हो गई हैं। चीनी और प्याज की कीमतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर चीनी महंगी हो रही है तो सरकार को गन्ना किसानों के गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 1,500 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीनी गन्ने से ही बनती है। इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर लगाया आरोप महंगाई के कारणों पर बोलते हुए पाल ने आरोप लगाया कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए उद्योगपतियों से अरबों रुपये का चंदा लिया गया। उन्होंने दावा किया कि इसकी भरपाई अब आम जनता से महंगाई के रूप में की जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ खास वर्गों पर कार्रवाई का दिखावा किया जा रहा है, जबकि असली अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। बोले- बसपा का गठबंधन जनता से, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी का असली गठबंधन प्रदेश की आम जनता से है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता सर्वसमाज को साथ लेकर मायावती के नेतृत्व में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन नोटिस, फिर भी नहीं छोड़ी कुर्सी:ट्रांसफर के 14 महीने बाद भी अलीगढ़ में जमे JE, भरथना जॉइन करने के शासन के आदेश बेअसर
    Next Article
    दलीप ट्रॉफी फाइनल- सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट:ईशान किशन फिफ्टी लगाकर नाबाद; तीसरे सेशन का खेल जारी, ईस्ट जोन- 297/4

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment