Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दलीप ट्रॉफी फाइनल- सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट:ईशान किशन फिफ्टी लगाकर नाबाद; तीसरे सेशन का खेल जारी, ईस्ट जोन- 297/4

    6 hours ago

    1

    0

    चेन्नई में दलीप ट्रॉफी के फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। तीसरे सेशन का खेल जारी है। ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 ओवर में 4 विकेट पर 297 रन बना लिए हैं। ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी 37 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं उनके ओपनिंग पार्टनर अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन की पारी खेली। कप्तान ईशान किशन 60 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुमार कुशाग्र 26 रन पर उनका साथ दे रहे हैं। साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं। शमी का 100वां फर्स्ट-क्लास मैच मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ उतरते ही अपने करियर का 100वां फर्स्ट-क्लास मैच पूरा कर लिया। इस खास मौके पर उन्हें बधाई दी गई। शमी दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले शमी को सम्मान में 100 नंबर की स्पेशल जर्सी दी गई। साथ ही उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की साइन की गई बॉल भी दी गई। वैभव ने सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन बनाए थे वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में भी उन्होंने 40 रन बनाए। ईस्ट जोन ने यह मुकाबला चार विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच के दौरान वैभव ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार। साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने विमेंस टी-20 में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया भारत ने विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दुबई में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई, जो महिला टी-20 इंटरनेशनल में उसका सबसे छोटा स्कोर है। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा प्रदेश अध्यक्ष बोले-सपा का PDA 'परिवार दल अलायंस':सहारनपुर मस्जिद मामले पर कहा-धार्मिक स्थलों को गिराना पूरी तरह अनुचित
    Next Article
    जूनियर हॉकी एशिया कप- भारतीय मेंस टीम ने ड्रॉ खेला:जापान के खिलाफ आखिरी 59 सेकंड में अनमोल ने गोल किया; महिला टीम जीती

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment