Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैटिंग कोच बोले-कोहली-गंभीर दिन में 10 बार बात करते हैं:सितांशु ने मतभेद की खबरें खारिज की, बातचीत बंद होने के दावे हुए थे

    16 hours ago

    1

    0

    टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच मतभेद की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। कोटक ने कहा कि दोनों दिन में कम से कम 10 बार आपस में बातचीत करते हैं। उनके बीच बातचीत बंद होने की बात महज अफवाह है। कार्डिफ में दूसरे वनडे से पहले नेट्स के दौरान कोहली और गंभीर के बीच बातचीत नहीं दिखने के बाद दोनों के रिश्तों को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। यहां तक कि ऐसी खबरें भी सामने आईं कि दोनों में बातचीत शुरू कराने के लिए BCCI की लीडरशिप को आगे आना पड़ सकता है। कोहली ने दूसरे वनडे में फिफ्टी कोहली-गंभीर को किसी संदेशवाहक की जरूरत नहीं बैटिंग कोच कोटक ने एक सवाल पर कहा- 'मुझे नहीं लगता कि विराट को मुख्य कोच से बात करने के लिए किसी ब्रिज की जरूरत है।' कोटक ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता ये बातें कहां से आती हैं। ये सिर्फ अफवाहें हैं।' टाइम्स नॉउ न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कोहली और गंभीर के बीच बातचीत नहीं हो रही है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि नेट्स के बाद कोटक ने गंभीर का मैसेज कोहली तक पहुंचाया। इसमें यह भी कहा गया था कि कोहली ने प्रैक्टिस के बाद गंभीर को नजरअंदाज किया। विराट को बिना मांगे सलाह नहीं देता कोटक ने कहा कि विराट जैसे सीनियर बैटर को बिना जरूरत सलाह देना ठीक नहीं है। उन्होंने पूर्व कोच अभिषेक नायर की बात दोहराते हुए कहा- जब तक विराट खुद कोई सुझाव नहीं मांगते या कोई बड़ी तकनीकी समस्या नजर नहीं आती, तब तक उन्हें सलाह देने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा, 'जब विराट बल्लेबाजी करने जाते हैं तो अगर वह खुद इनपुट नहीं मांगते या कोई बड़ी तकनीकी बात नहीं होती, तो उन्हें बिना मांगी सलाह देना सही नहीं है।' तकनीकी पर होती है चर्चा कोटक ने बताया कि जब विराट किसी खास पहलू पर चर्चा करना चाहते हैं तो वह अपनी राय जरूर देते हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी बातचीत ज्यादातर फुटवर्क और बल्लेबाजी से जुड़ी तकनीकी चीजों पर होती है। कार्डिफ में नेट्स से पहले भी उन्होंने कुछ बातें साझा की थीं और अभ्यास के बाद भी हम उसी पर चर्चा कर रहे थे।' -------------------------------------------- विराट कोहली से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… क्या कोहली और गंभीर के बीच बातचीत बंद है, दावा- ट्रेनिंग में दूर-दूर दिखे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच अनबन की अटकलें हैं। इन अटकलों को टाइम्स नॉउ न्यूज की रिपोर्ट ने हवा दी है, जिसमें दावा किया गया है कि कोहली और गंभीर के बीच बातचीत नहीं हो रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज बर्मिंघम में है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन को पहली बार मिलेंगे ₹490 करोड़:फीफा रिकॉर्ड ₹8,400 करोड़ की इनामी राशि बांटेगा, इस बार मेडल के साथ चैंपियनशिप रिंग भी
    Next Article
    कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेंगे भारत के 125 खिलाड़ी:पिछली बार से 85 कम, सबसे ज्यादा 32 खिलाड़ी एथलेटिक्स के

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment