Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में लूट की वारदातें:पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई, कानून-व्यवस्था पर सवाल, दहशत बरकरार

    20 hours ago

    1

    0

    बदायूं में लूट की दो बड़ी वारदातों को सुलझाने में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है। फैजगंज बेहटा और इस्लामनगर थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं के कई दिन बीत जाने के बाद भी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इन वारदातों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पहली घटना 19 अप्रैल की रात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के दुंदपुर गांव में हुई थी। यहां बबली और उनकी पत्नी गुलजार के साथ बदमाशों ने लूटपाट की। पीड़ितों के अनुसार, बदमाश नकदी और जेवरात सहित लगभग 8.5 लाख रुपये का सामान लूटकर ले गए थे। इस मामले में थाने से अधिकारियों को सही जानकारी न देने पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन घटना का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। दूसरी वारदात इस्लामनगर थाना क्षेत्र में करीब 22 दिन पहले हुई थी। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी निवासी अमीन अपने बहनोई जाहिद और बहन करिश्मा के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इस्लामनगर-बिसौली मार्ग पर कंधरपुर ईंट भट्ठे के पास असलहाधारी बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर अमीन से 50 हजार रुपये नकद और करिश्मा के कुंडल व पायल छीन लिए थे। इन लगातार हो रही घटनाओं ने देहात क्षेत्रों में पुलिसिंग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अभी तक इन मामलों में न तो कोई गिरफ्तारी कर पाई है और न ही लूटे गए माल का कोई सुराग लगा पाई है। पीड़ित परिवार न्याय और पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 68 हजार नकद और तीन बाइकें की बराम, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
    Next Article
    रिश्वत ऑडियो पर SSP ने सिपाही को किया सस्पेंड:मुजफ्फरनगर में पशु पैठ ठेकेदार से वसूली का आरोप, CO को सौंपी जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment