Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में मोटरसाइकिल छीनने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:बाइक छीनकर भागा था, चेकिंग के दौरान बाइक बरामद की

    22 minutes ago

    1

    0

    बांदा में कमासिन पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उस पर मोटरसाइकिल छीनकर फरार होने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 28-29 अगस्त की रात को हुई थी। बबेरू क्षेत्र निवासी समर ने कमासिन पुलिस को सूचना दी थी कि कमासिन स्थित बिजली पावर हाउस के पास से एक अज्ञात व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल छीनकर भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। रात में चेकिंग और गश्त के दौरान, पुलिस टीम को बबेरू की ओर से कमासिन आ रहा एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर दिखा। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पास मौजूद मोटरसाइकिल कमासिन क्षेत्र से छीनी गई थी। इसके बाद पुलिस ने बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्लू उर्फ अंसार के रूप में हुई है, जो सिमौनी का निवासी है और वर्तमान में हरदौली, थाना बबेरू में रहता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है। कल्लू उर्फ अंसार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्सीलेटर लॉक से बेकाबू हुई कार, 3 को टक्कर मारी:कानपुर में 2 दुकानें तोड़ी, रेलवे ट्रैक की दीवार तोड़कर पटरी पर पहुंची
    Next Article
    करंट से युवक की मौत, रेत में दबाया शव:एक घंटे तक हाथ-पैर मलते रहे, जिंदा नहीं हुआ; अंधविश्वास टूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment