Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम ठग को पकड़ा:ATM बदलकर करता था ठगी, 19 हजार 500 रुपए बरामद

    10 hours ago

    1

    0

    बांदा पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। यह मामला 20 फरवरी 2026 को सामने आया, जब कोतवाली नगर क्षेत्र के सुनील कुमार ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी 2026 को दो अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम में मदद के बहाने उनका कार्ड बदल लिया और धोखाधड़ी की। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारियों के गहन विश्लेषण के बाद अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस ने अभियुक्त को पल्हरी नहर रोड, बड़ा बाईपास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी रवि उर्फ भीमा के साथ मिलकर 16 फरवरी 2026 को कोतवाली नगर क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। अभियुक्त ने बताया कि वह एटीएम के पास ऐसे लोगों को निशाना बनाता था, जिन्हें पैसे निकालने में परेशानी होती थी। मदद के बहाने वह चालाकी से एटीएम कार्ड बदल लेता था और बातचीत के दौरान पिन नंबर जान लेता था। इसके बाद वह अलग-अलग एटीएम से पैसे निकाल लेता था। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी के 19,500 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस अब उसके फरार साथी रवि उर्फ भीमा की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माननीय बोले-प्राइवेट एंबुलेंस माफियाओं पर कसी जाए नकेल:बरेली में 'दिशा' की बैठक में गूंजा अवैध खनन और भ्रष्टाचार का मुद्दा
    Next Article
    अखिलेश दुबे की सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मंजूर:शर्तों के उल्लंघन पर ट्रायल कोर्ट को जमानत कैंसिल करने समेत सभी अधिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment