Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माननीय बोले-प्राइवेट एंबुलेंस माफियाओं पर कसी जाए नकेल:बरेली में 'दिशा' की बैठक में गूंजा अवैध खनन और भ्रष्टाचार का मुद्दा

    10 hours ago

    1

    0

    बरेली के विकास भवन में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में उस समय गहमागहमी पैदा हो गई जब जनप्रतिनिधियों ने अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए जाने वाले पेंशन कैंपों की जानकारी विधायकों और सांसदों को न देने पर माननीयों ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने साफ कहा कि जब कैंप लगाए जाते हैं तो हमें अंधेरे में क्यों रखा जाता है? इस पर डीएम अविनाश सिंह ने सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में समाज कल्याण, प्रोबेशन और अन्य संबंधित विभागों के संयुक्त कैंप लगाए जाएं और इसकी सूचना अनिवार्य रूप से जनप्रतिनिधियों को देकर उन्हें आमंत्रित किया जाए। भ्रष्टाचार और लापरवाही पर वार बैठक में आलमपुर जाफराबाद के ब्लॉक प्रमुख ने मनरेगा के तहत बनी दीवार गिरने और रिकवरी के बावजूद दोबारा निर्माण न होने का मुद्दा उठाया। वहीं, भदपुरा ब्लॉक प्रमुख ने एक विधवा महिला के आवास की फाइल बार-बार गायब होने पर नाराजगी जताई, जिस पर जांच के आदेश दिए गए। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के कारण खराब हो रही सड़कों का मामला भी प्रमुखता से उठा। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत सड़कों की खुदाई और नमामि गंगे परियोजना की सुस्त रफ्तार पर भी चर्चा हुई। स्वास्थ्य और विकास के नए प्रस्ताव नवाबगंज विधायक डॉ एमपी आर्या ने दलेलनगर में नंदीशाला निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 25 लाख रुपये की बाउंड्री वॉल बनवाने का प्रस्ताव रखा। स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा के दौरान प्राइवेट एंबुलेंस माफियाओं पर लगाम कसने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि ये एंबुलेंस मरीजों को निजी अस्पतालों में ले जाकर लूट खसोट करती हैं, इसलिए चौराहों और हाईवे से इन्हें हटाकर सरकारी एंबुलेंस को प्राथमिकता दी जाए। इसके अलावा 300 बेड अस्पताल को पीपीपी मोड पर चलाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। 37 पंचायत सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र विकास की समीक्षा के साथ-साथ बैठक में रोजगार की दिशा में भी कदम उठाए गए। मुख्य अतिथि और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मिलकर 37 नवचयनित पंचायत सहायकों को उनके नियुक्ति पत्र वितरित किए। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सत्यापन में अपात्र पाए गए 13 हजार राशन कार्डों को डिलीट करने की जानकारी भी साझा की गई। पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण ….. बैठक में ये रहे मौजूद बैठक की अध्यक्षता सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार ने की। इस दौरान सांसद आंवला नीरज मौर्य, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ. उमेश गौतम, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विधायक नवाबगंज डॉ. एम.पी. आर्या, डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह और विभिन्न ब्लॉक प्रमुख सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाले में डूबकर स्कूटी सवार व्यापारी की मौत:गाजियाबाद में स्कूटी पर कूड़े की बाल्टी लेकर जाते समय हुआ हादसा
    Next Article
    बांदा पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम ठग को पकड़ा:ATM बदलकर करता था ठगी, 19 हजार 500 रुपए बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment