Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाची से अफेयर था, दूसरे से बात करने पर हत्या:लोहे की पाइप से सिर पर किया वार; झाड़ी में छिपा मिला आरोपी

    9 hours ago

    1

    0

    बलिया में क्लिनिक संचालिका की हत्या का पुलिस ने बुधवार रात खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के अपनी चाची से अवैध संबंध थे। 11 अगस्त को चाची को किसी दूसरे व्यक्ति से बात करते देख वह गुस्से में आ गया और लोहे की पाइप से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। आरोपी ने ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामला नगरा थाना क्षेत्र का है। पहले जानिए पूरा मामला… खारी गांव निवासी सियाराम राम बसपा से जुड़े हैं। उनकी पत्नी कंचन भारती (35) एक साल से नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ पर क्लीनिक चला रही थीं। मंगलवार शाम वह क्लीनिक पर मौजूद थीं। देर रात तक घर नहीं पहुंचने और फोन नहीं उठाने पर उनके पति सियाराम राम उन्हें देखने क्लीनिक पहुंचे। क्लीनिक के अंदर कंचन का शव खून से लथपथ पड़ा था। उनके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। डॉग स्क्वायड और एफएसएल ने जुटाए थे साक्ष्य घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाया। टीमों ने घटनास्थल की जांच कर सबूत जुटाए। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया- परिजनों से पूछताछ, इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से कंचन के भतीजे आरोपी ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया गया। अब पढ़िए आरोपी का कबूलनामा… पुलिस पूछताछ में आरोपी ने ओमकारेश्वर अपनी चाची कंचन के साथ अवैध संबंध होने की बात कबूल की है। आरोपी के मुताबिक, परिवार के लोगों को दोनों के रिश्ते की जानकारी हो गई थी। करीब 1 महीने पहले परिजनों ने दोनों को डांटकर समझाया भी था। क्लीनिक में दूसरे युवक से बात करते देख भड़का ओमकारेश्वर ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त को वह अपनी चाची कंचन को चाचा की बाइक से नगरा स्थित क्लीनिक पर छोड़कर गया था। कुछ देर बाद वह वापस क्लीनिक पहुंचा तो कंचन को कमरे के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति से बात करते देखा। आरोपी के पहुंचते ही वह व्यक्ति वहां से चला गया। ओमकारेश्वर ने जब चाची से उस व्यक्ति के बारे में पूछा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आरोपी ने लोहे की पाइप से कंचन के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद भागा, रास्ते में हादसा पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी लोहे की पाइप मौके पर छोड़कर बाइक से भाग निकला। रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल एक पिकअप से टकरा गई, जिससे उसके सिर में भी चोट लग गई। इसके बाद घायल अवस्था में वह झाड़ी बाबा मठ पहुंचा और वहां छिप गया। पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में पाताली मंदिर से लौटते समय दो पक्ष भिड़े:पथराव और 3 राउंड फायरिंग; 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
    Next Article
    ग्राम प्रधान और 2 पुलिसकर्मियों समेत 5 पर केस दर्ज:मनरेगा मजदूरी में गबन, जातिसूचक शब्द बोलने और धमकी देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment