Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पाताली मंदिर से लौटते समय दो पक्ष भिड़े:पथराव और 3 राउंड फायरिंग; 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    6 hours ago

    1

    0

    संभल में गुन्नौर क्षेत्र के अकबरपुर गांव में पाताली मंदिर से जल चढ़ाकर लौट रहे दो पक्ष पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और फायरिंग भी की गई। घटना का करीब ढाई मिनट का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं भी पत्थरबाजी करती नजर आ रही हैं। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 11 अगस्त की रात करीब 8:20 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दरोगा दीपक कुमार की शिकायत पर दोनों पक्षों के आठ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दूसरे पक्ष के ओमकार पुत्र कुंवरपाल ने आरोप लगाया कि पाताली मंदिर से लौटते समय पुरानी रंजिश को लेकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि दबंगों ने रास्ता रोककर पथराव शुरू कर दिया। तीन राउंड फायरिंग का आरोप ओमकार ने जबर सिंह, सत्यपाल, संजय, धर्मपाल पुत्र जबर सिंह और सत्यवीर पुत्र कुंवरपाल पर पथराव करने का आरोप लगाया है। सामने आए वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में महिलाएं भी पत्थरबाजी करती दिख रही हैं। पुलिस के अनुसार, सत्यपाल ने कथित तौर पर तीन राउंड फायरिंग की। दोनों पक्षों के आठ नामजद पुलिस ने पहले पक्ष से सत्यपाल पुत्र छोटेलाल, जबर पुत्र छोटेलाल और संजय पुत्र जबर सिंह को नामजद किया है। पुलिस के मुताबिक सत्यपाल के पास अवैध तमंचा था। दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र पुत्र जगतपाल, मनोज पुत्र भूरे, ओमकार पुत्र कुंवरपाल, रोहताश पुत्र महेंद्र और कन्हैया पुत्र चंद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, रोहताश और कुछ अन्य आरोपियों के पास भी तमंचे थे। छह आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने जबर सिंह, संजय सिंह, धर्मेंद्र, ओमकार, मनोज और सत्यपाल को गिरफ्तार किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और पांच खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा लाठी-डंडे, ईंट, पत्थर और चप्पलें भी बरामद की गई हैं। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस पुलिस के मुताबिक, जबर सिंह पर छह और संजय सिंह पर सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। ओमकार और मनोज पर एक-एक मुकदमा दर्ज है, जबकि सत्यपाल के खिलाफ दो मुकदमे पहले से दर्ज बताए गए हैं। पुलिस घटना के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईवे पर मराठी ड्रेस पहने लड़की ने बुलेट दौड़ाई:लिखा- इतने कांड कर चुकी हूं, पूरा आगरा पहचानता है; अब बोली- मुझे माफ कर दीजिए
    Next Article
    चाची से अफेयर था, दूसरे से बात करने पर हत्या:लोहे की पाइप से सिर पर किया वार; झाड़ी में छिपा मिला आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment