Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर में फंदे से लटका मिला शव, परिजन बोले- मानसिक रूप से बीमार था

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के चौरा खास थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा नारायणपुर में 25 वर्षीय पारुल पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पारुल, जो देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र के तिरमा साहुन का निवासी था, वर्तमान में अपने परिवार के साथ नारायणपुर में ही रहता था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक पारुल पटेल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका उपचार चल रहा था। बुधवार को घर के पास कीर्तन का आयोजन हो रहा था। उस समय घर में पारुल और उसकी मां मौजूद थीं। जब मां कीर्तन सुनने के लिए पड़ोस में गईं, तो इसी दौरान पारुल ने घर के एक कमरे में चादर के सहारे जंगले से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब मां घर लौटीं, तो उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद पाया। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका होने पर एक बच्चे को बाहर से अंदर भेजा गया। अंदर का दृश्य देखकर बच्चा घबरा गया और बाहर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही चौरा खास थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहनी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा खुलवाकर पुलिस अंदर दाखिल हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद जनपद से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंचल हत्याकांड, ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप:बागपत में पिता की तहरीर पर पति, देवर सहित सात पर केस दर्ज
    Next Article
    विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:श्रावस्ती में पति-सास पर हत्या का आरोप, पिता बोले- बेटी पैदा होने पर दामाद करता था प्रताड़ित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment