Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ के ASI बोले-भीड़ ने वाटर कैनन में घुसकर पीटा:लेडी कॉन्स्टेबल बोली- धक्का देकर गिराया; सांसद अमृतपाल के समर्थकों से भिड़ंत की कहानी

    7 hours ago

    1

    0

    मैं प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन वाहन चला रहा था। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक रखा था। अचानक बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़ते हुए सीधे मेरी गाड़ी तक पहुंच गए। उनके हाथों में हथियार थे। उन्होंने जबरन खिड़की खोल दी और मुझे मुक्के और लातें मारते रहे। इससे बाजू फ्रैक्चर हो गई। ये बातें चंडीगढ़ पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) गुरजीत सिंह ने कहीं, जो 28 जुलाई को पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह और बंदी सिखों की रिहाई को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन वाहन चला रहे थे। ASI के मुताबकि इस घटना में वह अकेले नहीं, बल्कि 9 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल लेडी कॉन्स्टेबल ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के धक्का देकर उन्हें गिराया। इससे उनकी पीठ पर चोट आई है। चंडीगढ़ पुलिस ने लुधियाना के दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली समेत 15 नामजद के अलावा 2500 से 3000 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की है। इन पर BNS की धारा 121(1), 132 और 223 लगाई गई है। सेक्टर-49 थाना के सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। टकराव के दौरान क्या-क्या हुआ, पढ़िए घायल जवानों की जुबानी… घटना के दिन क्या हुआ, वाटर कैनन वाहन चला रहे ASI की जुबानी... घायल पुलिसकर्मियों ने क्या बताया, 6 पॉइंट में पढ़िए ------------- ये खबरें भी पढ़ें… MP अमृतपाल समर्थक बैरिकेडिंग तोड़ चंडीगढ़ में घुसे:वाटर कैनन का मुंह मोड़ा, CM कोठी के 1Km करीब पहुंचे; पिता बोले- उपद्रवी हमारे नहीं पंजाब के खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की रिहाई के लिए चंडीगढ़ में अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के वर्करों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पुलिस को चकमा देते हुए CM भगवंत मान की चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित सरकारी कोठी के 1Km नजदीक तक पहुंच गए। इससे सीएम सिक्योरिटी भी हाई अलर्ट हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) चंडीगढ़ में सांसद के 3000 समर्थकों पर FIR, पंजाब पुलिस बॉर्डर तक छोड़ गई, सिर्फ एक बैरिकेडिंग; रिटायर्ड DGP ने बताई 2 बड़ी वजहें पंजाब के खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह और बंदी सिखों की रिहाई को लेकर निकले अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के समर्थक मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित सरकारी कोठी के 1Km नजदीक तक पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ी। यहां तक कि वाटर कैनन पर भी कब्जा कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    चन्नी-राजा वडिंग में कौन पॉपुलर, ग्राउंड रिएलिटी जानेंगे बघेल:पंजाब में आज से 9 दिन बैठकों का दौर, बूथ लेवल से फीडबैक लेंगे; 2 बड़ी चुनौतियां
    Next Article
    बठिंडा-युवक को निहंगों ने 7 सेकेंड में मारे 6 थप्पड़:महिला बोली- 5 साल से रिलेशन में था; निहंग बोले-गालियां दी, इसलिए सबक सिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment