Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाइनीज मांझे से कारोबारी की गर्दन कटी, तड़पकर मौत:वाराणसी में नवरात्रि पर दर्शन करके लौट रहे थे, यूपी में 20 घंटे में मांझे से दूसरी मौत

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में चाइनीज मांझे से 55 साल के साड़ी कारोबारी की गर्दन कट गई। गर्दन कटते ही खून का फव्वारा निकल पड़ा। सड़क पर तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई। वह नवरात्रि के पहले दिन मंदिर से दर्शन करके बाइक से घर लौट रहे थे। घटना रविवार सुबह 9 बजे कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर हुआ। कारोबारी बाइक से जा रहे थे, अचानक मांझा उनकी गर्दन पर आकर लिपट गया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक गर्दन कट चुकी थी। एक राहगीर युवक बाइक से कुछ लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यूपी में 20 घंटे के अंदर चाइनीज मांझे से यह दूसरी मौत है। कल शनिवार को गोरखपुर में 35 साल के एक युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई थी। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह हाल तब है जब यूपी में 2016 यानी 10 साल से चाइनीज मांझा बंद है। फरवरी 2026 में योगी सरकार कह चुकी है कि चाइनीज मांझे से मौत पर हादसा नहीं, बल्कि हत्या की एफआईआर दर्ज होगी। छोटे भाई सुशील कुमार ने बताया कि मेरे भाई रविवार सुबह करीब 7 बजे घर से मंदिर जाने के लिए निकले थे। वह वहां से लौट रहे थे। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर मांझे से उनकी गर्दन कट गई। उनके बेटे की तबियत खराब है। इसलिए वह मंदिर गए थे। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले कल, दोपहर गोरखपुर में एक युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से मौत हो गई थी। कारोबारी सुबह मंदिर गए थे, वापस लौटते समय हादसा हुआ आशापुर में रहने वाले सुनील कुमार गुजराती (55) साड़ी कारोबारी थे। सुबह वह बाइक से चौखंभा स्थित गोपाल मंदिर में दर्शन करने गए थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद वह घर वापस आ रहे थे। कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर उनकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। इससे उनकी गर्दन कट गई। वहां से गुजर रहे विकास कुमार सोनकर ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ कज्जाकपुरा ब्रिज से घर जा रहा था। ऊपर पहुंचा तो सुनील कुमार सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे। वह तड़प रहे थे। उनके गले से खून निकल रहा था। मैंने फौरन बाइक वालों को रोका। उनकी मदद से उन्हें कबीरचौरा अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमन जायसवाल ने बताया कि हम लोग पैदल ही पुल पर टहलने निकले थे। सुबह 9 बजे के करीब अचानक से पतंग का मंझा बाइक से जा रहे सुनील जायसवाल के गले में फंस गया। हम लोग कुछ समझ पाते। इसके पहले वो जमीन पर गिर गए और तड़पने लगे। उनकी गर्दन से खून का फव्वारा निकल रहा था। हम लोगों ने पुलिस को फोन किया और फौरन इन्हे बाइक से लेकर अस्पताल पहुंचे। छोटे भाई बोले- बेटे की तबियत खराब थी, इसलिए मंदिर गए थे कारोबारी के छोटे भाई सुशील कुमार ने बताया कि मेरे बड़े भाई अपने परिवार के साथ आशापुर दूसरे मकान में रहते हैं। वह साड़ी के कारोबारी हैं। उनके बेटे यश गुजराती की तबियत दो दिन से खराब थी। आज वह मंदिर में दर्शन करने के लिए आये थे। वहां से वापस लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। हमें ढूंढते हुआ दो युवक चौखंभा पहुंचे तो हमें पता चला की भाई के साथ ऐसा हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में FIR की मांग खारिज करने का आदेश रद्द:हाईकोर्ट ने CJM को नए सिरे से सुनवाई करने का निर्देश दिया
    Next Article
    ‘डर लगता है तो जहूराबाद आकर मुझसे लड़ें’:मंत्री राजभर की अखिलेश यादव को चुनौती; बोले- अयोध्या से लड़ने की चुनौती स्वीकारें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment