Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में 18 वर्षीय युवती ने फंदे से जान दी:ननिहाल न जा पाने से थी परेशान, कमरे में साड़ी से लगाया फंदा

    17 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में 18 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान सकरौली गांव निवासी रानी देवी (18) के रूप में हुई है। उसके भाई विकास कुमार ने बताया कि बुधवार रात रानी ने परिवार के साथ भोजन किया और इसके बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर उसकी भाभी आशा ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर उन्होंने खिड़की से देखा तो रानी साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ननिहाल नहीं जा पाने से थी आहत परिजनों के मुताबिक, रानी के माता-पिता और छोटा भाई मंगलवार को नांदिन गांव स्थित उसके ननिहाल में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। किसी कारणवश रानी उनके साथ नहीं जा सकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह इसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी। एक साल पहले पास की थी इंटर की परीक्षा थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि रानी ने एक वर्ष पहले इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता कहेटा गांव में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार, परिजनों से पूछताछ में ननिहाल न जा पाने के कारण युवती के परेशान रहने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली पुलिस ने तीन वारंटी गिरफ्तार किए:लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी दबोचे, कोर्ट में किया पेश
    Next Article
    दादी को कांवड़ में बैठाकर निकला 'श्रवण' शिवभक्त:हापुड़ का युवक हरिद्वार से ला रहा गंगाजल, शिव चौक पर बना आकर्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment