Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का मामला:मुख्य आरोपी सौरभ शुक्ला पुलिस को दे रहा चकमा, लोकेशन ट्रेस होने से पहले फरार

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट में बच्चों के अश्लील वीडियो ऑनलाइन बेचने और फैलाने के मामले में मुख्य आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। पुरानी बाजार निवासी सौरभ शुक्ला की लोकेशन साइबर एक्सपर्ट और सर्विलांस टीम ने ट्रेस की थी। टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो आरोपी उससे पहले ही वहां से निकल चुका था। तीन दिन बाद भी पुलिस को उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश जिले के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों में भी कर रही है। मामले में सौरभ शुक्ला नामजद है, जबकि छह अन्य संदिग्धों की भी तलाश चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जांच में फर्जी नाम-पते और पहचान का इस्तेमाल किए जाने की आशंका भी सामने आई है। लोकेशन ट्रेस हुई, टीम पहुंची तो पहले ही निकल गया साइबर एक्सपर्ट और सर्विलांस टीम ने सौरभ शुक्ला की लोकेशन ट्रेस की थी। इसके आधार पर पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से निकल चुका था। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। यही वजह है कि टीम को उसकी गतिविधियों पर नजर रखने में परेशानी हो रही है। तीन दिन से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। चैटिंग के बाद मोबाइल बंद कर बदल रहे लोकेशन जांच में सामने आया है कि अन्य संदिग्ध भी पुलिस से बचने के लिए अपनी ऑनलाइन गतिविधियां कम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार ये लोग कुछ समय तक ऑनलाइन चैटिंग करने के बाद मोबाइल बंद कर देते हैं और इसके बाद अपनी लोकेशन बदल लेते हैं। जांच टीम डिजिटल गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। आरोपियों की ऑनलाइन चैटिंग, वेबसाइट और दूसरे डिजिटल सबूतों को खंगाला जा रहा है, ताकि पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके। फर्जी नाम-पते से पहचान छिपाने की आशंका जांच के दौरान पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने फर्जी नाम-पते और पहचान का इस्तेमाल किया हो सकता है। इसी वजह से साइबर टीम केवल मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करने के बजाय ऑनलाइन गतिविधियों और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। मामले में एक आरोपी नामजद है, जबकि छह अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। सभी तक पहुंचने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस मुख्यालय के अलावा जिले की सीमाओं और आसपास के इलाकों में भी आरोपियों की तलाश कर रही है। टेलीग्राम और डार्क वेब पर गतिविधियों की जांच बच्चों के अश्लील वीडियो ऑनलाइन फैलाने और बेचने की सूचना मिलने के बाद साइबर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में टेलीग्राम, मेटा और डार्क वेब के जरिए ऐसी गतिविधियां संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसी मामले में पुरानी बाजार निवासी सौरभ शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी फर्जी नाम या वेबसाइट का इस्तेमाल करके अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन वह पुलिस की जांच से बच नहीं पाएगा। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या का आरोप:ललितपुर में ससुरालियों पर FIR, पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत बताया
    Next Article
    अलीगढ़ में 14 सितंबर से गणेश महोत्सव:1100 थालों से महाआरती होगी, 23 सितंबर को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment