Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या का आरोप:ललितपुर में ससुरालियों पर FIR, पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत बताया

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर के महरौनी में गर्भवती महिला की मौत के मामले में मायके वालों की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर बेटी की पिटाई की गई, जिससे उसकी और गर्भस्थ बच्चे की मौत हुई। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है। ससुरालियों का कहना है कि महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हुई थी। मध्य प्रदेश के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के विघा गांव निवासी भैयालाल ने महरौनी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन साल पहले उनकी बेटी नीतू की शादी गुंदरापुर निवासी रामदयाल से हुई थी। शादी के बाद नीतू अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी। बाइक की मांग को लेकर मारपीट का आरोप भैयालाल के मुताबिक, 30 अगस्त को नीतू की सास यशोदा, ननद राजाबेटी, ननदोई अजय, धर्मेंद्र, जेठ दौलत, पति रामदयाल और ननदोई काशीराम ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि ससुरालीजन बाइक की मांग कर रहे थे और इसी बात को लेकर नीतू से गाली-गलौज भी की गई। उस समय नीतू गर्भवती थी। पिता का आरोप है कि मारपीट में नीतू को गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद नीतू ने फोन पर अपने पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भैयालाल और नीतू के पति उसे इलाज के लिए ग्वालियर लेकर गए। 4 सितंबर को इलाज के दौरान हुई मौत परिजनों के मुताबिक, नीतू का ग्वालियर में इलाज चल रहा था। इसी दौरान 4 सितंबर की रात उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुरालियों की पिटाई के कारण नीतू और उसके गर्भस्थ बच्चे की मौत हुई। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक बताया गया मौत का कारण मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नीतू की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि नीतू चलती बाइक से गिर गई थी, जिससे वह घायल हुई थी। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज, जांच शुरू महरौनी कोतवाली पुलिस ने भैयालाल की शिकायत पर यशोदा, राजाबेटी, अजय, धर्मेंद्र, दौलत, रामदयाल और काशीराम समेत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महरौनी सीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों और डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द:तत्काल ड्यूटी पर वापस आने के निर्देश, तीज मेले के चलते फैसला लिया
    Next Article
    चित्रकूट में बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का मामला:मुख्य आरोपी सौरभ शुक्ला पुलिस को दे रहा चकमा, लोकेशन ट्रेस होने से पहले फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment