Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन एक दिन पहले:जौनपुर में सोमवार को हुआ आयोजन, होली 4 मार्च को

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में रंगों के पर्व होली से पहले होलिका दहन का कार्यक्रम सोमवार को किया गया। इस वर्ष चंद्रग्रहण के कारण यह आयोजन एक दिन पहले हुआ। परम्परा के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर 'रेड़' का पेड़ गाड़कर होलिका दहन की शुरुआत की गई। पंचांगों और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 3 मार्च को चंद्रग्रहण लग रहा है। इसके चलते सूतक काल, पूजा-विधि, स्नान-दान और मंदिरों के नियमों को लेकर विशेष चर्चा है। रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन पूर्णिमा तिथि और भद्रा की समाप्ति के बाद किया जाता है। हालांकि, यदि भद्रा समाप्त न हो तो भद्रा के शुभ हिस्से में दहन करना उचित माना जाता है। इस वर्ष दहन का शुभ मुहूर्त भद्रा के पुच्छ काल में पड़ रहा था, जिसके कारण सोमवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नखास में समाजसेवी अशोक जायसवाल 'गप्पू' के नेतृत्व में यह अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैभव वर्मा, अज्जू बेनवंशी, अमन अग्रहरि, तेजस जायसवाल, माला, बृजबाला, संदीप बेनवंशी, आर्यन जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। नगर के मोहल्ला ओलन्दगंज, जोगियापुर, शेखपुरा, अम्बेडकर तिराहा, लाइन बाजार, पालिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा, मछलीशहर पड़ाव, गूलर घाट, गोपी घाट, विसर्जन घाट, बदलापुर पड़ाव, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जी मण्डी, भण्डारी, सिपाह, रासमण्डल और मानिक चौक सहित दर्जन भर से अधिक जगहों पर होलिका कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न आयोजन समितियों ने अपने क्षेत्रों में 'रेड़' का पेड़ पूरे विधि-विधान से स्थापित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में AQI 202, अस्वस्थ श्रेणी में वातावरण:न्यूनतम 15 डिग्री, दिन में 35 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
    Next Article
    देवरिया सदर विधायक के आवास पर होली मिलन समारोह:भाजपा नेताओं और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment