Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छठ पर 3 घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:गाजीपुर में 5 लाख के गहने, 30 हजार नकद और बाइक बरामद

    1 day ago

    2

    0

    गाजीपुर के नंदगंज कस्बे में छठ पर्व के दिन एक-दूसरे से सटे तीन घरों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गुरुवार तड़के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, 30 हजार रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। कुसुम्ही कलां पोखरे के पास से पकड़ा गया आरोपी अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने गुरुवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी। आरोपी की पहचान नंदगंज थाना क्षेत्र के आशीष कुमार पुत्र रविन्द्र राम के रूप में हुई है। उसे गुरुवार सुबह करीब 2:35 बजे कुसुम्ही कलां पोखरा कुदायघर के पास से गिरफ्तार किया गया। तीन मंगलसूत्र, झुमके और अंगूठियां बरामद पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से पीली धातु के तीन मंगलसूत्र लॉकेट, दो जोड़ी कान के टॉप्स, दो जोड़ी झुमके, एक जोड़ी झाला, एक छोटा हार, गले की दो सिकड़ी, तीन अंगूठियां और सात गुरिया बरामद हुई हैं। इसके अलावा सफेद धातु की चार जोड़ी पायल भी मिली हैं। बरामद आभूषणों की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। 30 हजार नकद और वारदात में इस्तेमाल बाइक मिली आभूषणों के साथ पुलिस ने 30 हजार रुपए नकद और दो मल्टीमीडिया मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इसके अलावा यूपी 61 बीवी 7674 नंबर की स्प्लेंडर बाइक मिली है। पुलिस के अनुसार, इसी बाइक का इस्तेमाल वारदात में किया गया था। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। 16 नवंबर को छठ पर्व के दिन नंदगंज कस्बे में चोरों ने एक-दूसरे से सटे तीन घरों को निशाना बनाया था। उस समय परिवार के लोग पूजा के लिए घाटों पर गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर चोर घरों के ताले तोड़कर सामान समेट ले गए थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में भाजपा की बैठक:मतदाता सूची के सत्यापन पर दिया जोर, फार्म-6 और 8 की दी जानकारी
    Next Article
    जीईए और यूनिसेफ प्रतिनिधियों ने शिक्षकों से किया संवाद:अटल टिंकरिंग लैब, स्मार्ट क्लास और करियर हब की गतिविधियां देखकर प्रतिनिधिमंडल ने दिए सुझाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment