Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में भाजपा की बैठक:मतदाता सूची के सत्यापन पर दिया जोर, फार्म-6 और 8 की दी जानकारी

    1 day ago

    1

    0

    महोबा और चरखारी विधानसभा में भाजपा ने मतदाता जोड़ो अभियान-2026 को लेकर बैठकें कीं। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर नए और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने की जिम्मेदारी दी गई। भाजपा नेताओं ने बूथ स्तर पर वर्ष 2024 और 2026 की मतदाता सूचियों का मिलान करने के निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को फार्म-6 और फार्म-8 भरने की प्रक्रिया भी समझाई गई। महोबा के भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार दोपहर एक बजे बैठक हुई। जिला प्रभारी इंद्रपाल पटेल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। विधानसभा प्रभारी लवलेश सिंह, जिला प्रवासी अरविंद मुखिया, पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू, जिला संयोजक रविंद्र महेंद्र और विधानसभा संयोजक संतोष गुप्ता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने की। लवलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपने बूथों का सत्यापन करने और वर्ष 2024 की मतदाता सूची का वर्ष 2026 की सूची से मिलान करने को कहा। उन्होंने छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यकर्ताओं को फार्म-6 और फार्म-8 दिए गए। उन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया बताई गई। फार्म-6 से नए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाए जाएंगे, जबकि फार्म-8 से सूची में संशोधन और विवरण में सुधार कराया जाएगा। मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने की अपील चरखारी विधानसभा की बैठक कुलपहाड़ स्थित कम्युनिटी गार्डन में हुई। विधानसभा प्रभारी प्रेम नारायण ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने की अपील की। दोनों बैठकों में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर अभियान चलाकर मतदाता सूची की गलतियां दूर करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में महिला के खाते से 4.11 लाख रुपए निकाले:खाते को फ्रीज कर रकम वापस दिलाने की मांग, केस दर्ज
    Next Article
    छठ पर 3 घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:गाजीपुर में 5 लाख के गहने, 30 हजार नकद और बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment