Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्रग्स तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, एनकाउंटर में अरेस्ट:गाजियाबाद में पुलिस ने 2 तस्करों को दौड़ाकर पैर में गोली मारी, NCR में करते थे सप्लाई

    8 hours ago

    1

    0

    विजयनगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने देर रात एनकाउंटर में 3 ड्रग्स तस्करों को अरेस्ट किया है। इनमें से पुलिस ने 2 को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। स्कूटी सवार तीनों बदमाश रात में पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। ACP कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि इन पर 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह गैंग गाजियाबाद, हापुड़ दिल्ली और अलग अलग स्थानों पर ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे ACP कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि शनिवार रात 2 बजे विजयनगर पुलिस और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि स्कूटी पर कुछ लोग ड्रग्स लेकर जा रहे हैं। जिसके बाद इंदिरापुरम से हिंडन बैराज की ओर पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताई गई सूचना पर चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस ने जब स्कूटी को आते देखा गया, उसे रोकने के लिए इशारा किया गया उस पर सवार तीनों बदमाशों ने स्कूटी नहीं रोकी। जिसके बाद पुश्ता रोड की तरफ मुड़कर स्कूटी को दौड़ा दिया। जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान स्कूटी फिसलने से तीनों गिर गए और पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। अनस को दौड़ाकर 2 गोली मारी पुलिस ने जवाबी फायरिंग में अनस के पैर में दो गोली मारी। अनस को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि दूसरे बदमाश दिलशाद के पैर में एक गोली लगी। असलम को भागते हुए पकड़ लिया। एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि मौके से 21 किलो ड्रग्स, एक स्कूटी बिना नंबर प्लेट, 2 तमंचे और 4 खोखे बरामद किए गए हैं। अनस पर 18 मुकदमे दर्ज हैं। अनस और दिलशाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में पता चला कि यह ड्रग्स इस गैंग ने तस्करों से खरीदी थी, जो छत्तीसगढ़ से लानी बताई गई। जिसके बाद एनसीआर में ऑन डिमांड सप्लाई करते थे। लूट में भी जेल जा चुका है अनस एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि अनस साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला पीर के पास का रहने वाला है। दिलशाद टीलामोड़ थाना क्षेत्र के फारुख नगर का रहने वाला है। असलम भी पाारुख नगर का रहने वाला है। अनस पूर्व में चेन लूट में जेल जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गंगा बढ़ी तो सामने आई विभागीय लापरवाही:दबौली में एक साल से नहीं बना बाढ़ में कटा मुख्य मार्ग; 25 किमी घूमकर जा रहे ग्रामीण
    Next Article
    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी:FCI में सीधी भर्ती का झांसा देकर प्रति अभ्यर्थी 3 लाख लिए, सुलतानपुर में केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment