Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव: नामांकन पूरा:प्रत्याशियों ने तेज किया प्रचार, आज होगी पत्रों की जांच

    12 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी अधिवक्ताओं से समर्थन मांगने लगे हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा, जिसमें प्रथम चरण का मतदान 11 जून को और द्वितीय चरण का मतदान 15 जून को होगा। मतगणना 16 जून को होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रथम चरण में अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा और यतेन्द्र पाल सिंह तोमर के बीच मुकाबला होगा। महासचिव पद पर धर्मेंद्र सिंह, भीमराव, राजाशील कुमार और शैलेंद्र सिंह लोधी ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए कविता रानी गुप्ता और राबिया राशिद आमने-सामने हैं। द्वितीय चरण में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मौ. फारूख अंसारी, जयभगवान जाटव और मौ. आबिद अली चुनाव मैदान में हैं। सह-सचिव पद के लिए अरविंद कुमार, अलीमुद्दीन, ब्रह्मदेव, बृजमोहन सिंह, पुलकित गुप्ता, राहुल शर्मा, सुनील कुमार और योगेश कुमार ने दावेदारी पेश की है। इनमें से दो प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ अधिवक्ताओं के चैंबरों में जाकर संपर्क कर रहे हैं। वे अपने कार्यों, अनुभव और भविष्य की योजनाओं को सामने रखकर समर्थन मांग रहे हैं। निर्वाचन समिति ने चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी की निगाहें बार की नई कार्यकारिणी के गठन पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान राख:मुजफ्फरनगर में शॉर्ट सर्किट से हादसा, सदमे में दुकान मालिक सड़क पर बेहोश होकर गिरा
    Next Article
    सदर विधायक रात 2 बजे बिजलीघर पहुंचे:अधिकारियों में हड़कंप, बोले- जनता को बिजली नहीं तो उनकी भी कटेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment