Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

    2 hours from now

    1

    0

    जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अगर वह (राठी) निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद जंतर-मंतर जाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें दोबारा हिरासत में लिया जा सकता है या उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।’’ राठी को शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की अत्यधिक सख्ती के बीच की गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों से 7,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि प्रदर्शनकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से रोका जा सके।प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश कर रहे विपक्ष के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। इनमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार शामिल हैं। कॉजपा के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हवाई अड्डे से हिरासत में लेने के बाद एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित हमलों के संबंध में कई प्राथमिकी दर्ज किए जाने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
    Next Article
    PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment