Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

    3 hours from now

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उनके दौरे से पहले शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने उनके आवागमन वाले मार्गों पर यातायात में बदलाव किए हैं।प्रधानमंत्री करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के पूनामल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह राजमार्ग, रेलवे, बंदरगाह, पेट्रोलियम और शिक्षा क्षेत्रों से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। मेट्रो रेल गलियारे में 3.7 किलोमीटर लंबी विशिष्ट ‘डबल डेकर’ संरचना है।इसमें चालक रहित परिचालन को सक्षम बनाने के लिए उन्नत सिग्नल प्रणाली भी लगाई गई है। इस परियोजना से यात्रियों का प्रतिदिन का यात्रा समय कम होने और चेन्नई के तेजी से विकसित हो रहे पश्चिमी उपनगरों तथा शहर के केंद्र के बीच संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री तमिलनाडु में करीब 3,700 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।वह चेन्नई बंदरगाह, कामराजर बंदरगाह और वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा वह पलानी, वेल्लोर कैंटोनमेंट, अंबासमुद्रम, परमकुडी और नमक्कल स्थित पांच अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास में सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर (एसजीबीसी) एक अग्रणी वैश्विक वैज्ञानिक पहल है।इसके तहत भ्रूण अवस्था से लेकर वृद्धावस्था तक मानव जीवन के विभिन्न चरणों में 100 से अधिक मानव मस्तिष्कों का कोशिकीय स्तर पर त्रिआयामी एटलस तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ‘सी-स्ट्रोक’ भी जारी करेंगे, जो मानव मस्तिष्क में ‘इस्कीमिक स्ट्रोक’ (मस्तिष्काघात) से संबंधित अपनी तरह का अनूठा एटलस है। इसमें ‘स्ट्रोक’ से प्रभावित मस्तिष्क के 1,000 से अधिक चिह्नित सूक्ष्म खंड शामिल हैं।इससे दुनिया भर के शोधकर्ताओं को उपचार के नए लक्ष्यों की पहचान करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री दिन में बाद में जयगोपाल गरोड़िया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। वह चेन्नई मेट्रो में पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन तक जाएंगे और फिर वापस लौटेंगे।दोपहर करीब 12.15 बजे वह यहां जलकंडेश्वरर मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वह आईआईटी मद्रास स्थित ब्रेन सेंटर का दौरा करेंगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे या उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं
    Next Article
    Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment