Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Eknath Shinde ने Pune मामले में फास्ट ट्रैक सुनवाई और फांसी की सजा का दिया आश्वासन

    1 hour from now

    2

    0

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे जिले में यौन उत्पीड़न के बाद नौ वर्षीय बच्ची की कथित रूप से हत्या किये जाने के मामले में उसके परिवार को आश्वासन दिया है कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में कराकर आरोपी को मृत्युदंड दिलाने का प्रयास किया जायेगा। पिछले सप्ताह जुन्नर तालुका में यह घटना सामने आने के बाद, शिवसेना के विधायकों नीलम गोर्हे और शरद सोनवणे ने शनिवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। एक विज्ञप्ति के अनुसार इस मुलाकात के दौरान शिंदे ने फोन पर पीड़िता के परिवार से बात की।उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि सरकार आरोपी को मृत्युदंड दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी और मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में करायेगी। उन्होंने नसरापुर मामले में की गई कार्रवाई का भी उदाहरण दिया। नसरापुर का मामला एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा तीन वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या से जुड़ा है।एक मई को हुई इस घटना के 60 दिनों के भीतर, 25 जून को अदालत ने आरोपी को मौत की सजा सुनाई थी। इस बीच, शिंदे ने पुलिस उपाधीक्षक को पुणे क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने अधिकारियों को उपद्रवियों, गुंडों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।शिंदे ने कहा कि वह पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के साथ समन्वय करेंगे, ताकि जांच तेजी से पूरी हो और आरोप-पत्र जल्द दाखिल किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Punjab Governor Gulab Chand Kataria ने Fazilka बॉर्डर पर BSF पोस्ट का दौरा किया
    Next Article
    Sajad Lone ने Rahul Gandhi से Kashmir में Pellet Gun पीड़ितों पर सवाल पूछा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment