Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में रविवार की बारिश से बदला मौसम का मिजाज:डेढ़ घंटे की बारिश से जगह-जगह हुआ था जल भराव, सुबह से छाए हैं बादल

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ में रविवार को शाम तीन बजे से जिले में जोरदार बारिश का असर सोमवार को भी रहा। सोमवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लगभग डेढ़ घंटे की हुई इस बारिश से कई इलाकों में पानी भी भर गया। जिले में हुई बारिश ने नगर पालिका और जिला प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। इस बारिश से पहाड़पुर, चौक आरजी बाग, बदरका पांडेय बाजार, हीरा पट्टी रैदोपुर के कई इलाकों में पानी भर गया। जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में जिले में जोरदार बारिश होगी। बारिश से किसानों को राहत मिली है। खेतों में पानी पहुंचने से धान की रोपाई तेज होने की उम्मीद है। खरीफ की फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल बना है। बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    350 KM दंडवती कर मथुरा पहुंचा युवक:संत प्रेमानंद महाराज की सलामती के लिए जलाभिषेक करेगा, हरिद्वार से गंगाजल लेकर आया है
    Next Article
    सावन के अंतिम सोमवार पर प्रयागराज के शिवालयों में भीड़:मनकामेश्वर में भक्तों ने गंगाजल, दूध और शहद से किया जलाभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment