Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिंकू सिंह ने 414.29 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए:यूपी प्रीमियर लीग में सिर्फ 7 गेंदों में 29 रन की पारी खेली, मेरठ की लगातार छठी जीत

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को रिंकू सिंह ने 414.29 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 7 गेंदों पर 29 रन बनाए। मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू ने गोरखपुर लायंस के खिलाफ अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की मदद से मेरठ ने यूपी टी-20 लीग के 16वें मैच में गोरखपुर को 10 विकेट से हरा दिया। 8-8 ओवर का मैच खेला गया बारिश के कारण मैच 8-8 ओवर का कर दिया गया था। गोरखपुर लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट पर 91 रन बनाए। जवाब में मेरठ मावेरिक्स ने 6.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह मेरठ मावेरिक्स की इस सीजन में लगातार छठी जीत है। टीम 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है। वहीं, गोरखपुर लायंस की 6 मैचों में यह चौथी हार है। जीशान ने 2 ओवर में 4 विकेट लिए मेरठ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गोरखपुर के ओपनर अभय प्रताप सिंह ने 16 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। मेरठ के जीशान अंसारी ने 2 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट लिए। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। रिंकू के अलावा स्वास्तिक ने बनाए 44 रन रिंकू सिंह के अलावा मेरठ मावेरिक्स की ओर से स्वास्तिक चिकारा ने नाबाद 44 रन बनाए। 92 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मेरठ ने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी की। स्वास्तिक ने 24 गेंदों की पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। अक्षय दुबे 9 गेंदों पर 13 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। स्वास्तिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा यूपी टी20 लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों में 229 रन बनाए हैं। करन शर्मा 5 मैचों में 186 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजों की लिस्ट में जीशान अंसारी 14 विकेट के साथ पहले नंबर पर हैं। अभिनंदन सिंह 13 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। -------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इंग्लिश पेसर कार्स नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में दिखे:VIDEO वायरल, ECB ने जांच शुरू की; पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड टीम का हिस्सा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को शनिवार रात डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर पुलिस ने हथकड़ी लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बोर्ड ने स्काई स्पोर्ट्स न्यूज को दिए बयान में कहा कि उसे इस घटना की जानकारी है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन आज:जुरेल-सारांश की जोड़ी नाबाद, कोच बोले- पंत ठीक हैं, बैटिंग करने उतरेंगे
    Next Article
    पैट कमिंस जिम्बाब्वे के खिलाफ ODI सीरीज से रह सकते हैं बाहर, कप्तान ने खुद दिया बड़ा संकेत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment