Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसएसपी ने कहा- पुलिसिंग में अनुशासन पहली प्राथमिकता:पहली परिचय मीटिंग में थानेदारों को परखा, लोहियानगर, लिसाड़ीगेट थानों को लेकर की चर्चा

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ के नवागंतुक एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने अधीनस्थों के साथ परिचय मीटिंग कर उन्हें अपनी मंशा से अवगत करा दिया है। बीबी जीटीएस मूर्ति ने कहा कि पुलिसिंग में अनुशासन पहली प्राथमिकता है। इसलिए इसे बरकरार रखें। हर थानेदार का फोकस जनता की समस्याओं के निस्तारण पर होना चाहिए। इस दौरान कुछ थानों से आ रही अधिक शिकायतों को लेकर भी उन्होंने सवाल जवाब किए। दो तस्वीरें देखें… अविनाश पांडे के हटाए जाने के बाद मेरठ की जिम्मेदारी बीबी जीटीएस मूर्ति को दी गई है। वह यूपी कैडर के 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जिनकी गिनती ईमानदार और तेजतर्रार अफसरों में होती है। रविवार श्याम उन्होंने सभी एसपी, डिप्टी एसपी, एसएचओ और थानाध्यक्षों के साथ परिचय बैठक करते हुए जिले की व्यवस्था को समझने का काम किया। हर फरियादी की सुनी जाए शिकायत एसएसपी ने कहा कि खाकी की पहचान अनुशासन है, इसलिए इसे बिगड़ने ना दें। प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियां को पूर्ण ईमानदारी से निभाए और जनसुनवाई करें। ऐसी व्यवस्था तैयार कर ले ताकि किसी फरियादी को बड़े अफसर के पास ना पड़े। महिला और बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर एसएसपी गंभीर दिखाई दिए। बीट कांस्टेबल पुलिस का महत्वपूर्ण हिस्सा एसएसपी ने कहा कि पुलिस को सामाजिक सुरक्षा का भी दायित्व संभालना है। इस कारण पुलिस की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। बीट कांस्टेबल पुलिसिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे मजबूत रखना है। थाने में तैनात प्रत्येक व्यक्ति को अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाना है। लोहिया नगर थाना रहा चर्चा में मेरठ का चार्ज संभालते ही एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने जनसुनवाई शुरू की है। बैठक के दौरान जनसुनवाई का मुद्दा भी गरम रहा। लोहिया नगर और लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा शिकायत आने पर उन्होंने हैरानी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुई अयोध्या:भक्त सरयू में स्नान कर नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंच रहे, जलाभिषेक कर बम-बम भोले के जयकारे लगा रहे
    Next Article
    गोरखपुर में सोमवार को छाए रहेंगे बादल:दोपहर बाद बारिश के आसार, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment