Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षाबंधन पर पांच विशेष ट्रेनें चलेंगी:यात्रियों की भीड़ कम करने को संचालन, टूंडला में भी ठहराव

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने पांच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें तीन साप्ताहिक और दो आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा और पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 02275 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती साप्ताहिक विशेष 25 और 30 अगस्त को तीन-तीन फेरों में संचालित होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02276 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज 26 और 31 अगस्त से तीन-तीन फेरे लगाएगी। इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 04147 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती 26 अगस्त को एक फेरा लगाएगी, जबकि ट्रेन संख्या 04148 शकूरबस्ती-सूबेदारगंज 27 अगस्त को एक फेरा लगाएगी। एक अन्य साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 04163 सूबेदारगंज-शकूरबस्ती 27 अगस्त को चलेगी। इसकी वापसी ट्रेन संख्या 04164शकूरबस्ती-सूबेदारगंज 28 अगस्त को संचालित होगी।इन सभी विशेष ट्रेनों का टूंडला में भी ठहराव रहेगा। सूबेदारगंज से चलकर ये ट्रेनें फतेहपुर, कानपुर और इटावा होते हुए अगले दिन रात 2:20 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेंगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद अलीगढ़ और दिल्ली होते हुए सुबह 10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेंगी। वापसी में, शकूरबस्ती से दोपहर 12 बजे चलकर ट्रेन दोपहर 3:40 बजे टूंडला पहुंचेगी और दो मिनट बाद सूबेदारगंज के लिए रवाना होगी।वहीं, नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल के बीच भी एक आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 02456, 28 अगस्त को नई दिल्ली से सुबह 7:15 बजे रवाना होकर सुबह 9:55 बजे टूंडला पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 02455 कानपुर सेंट्रल से दोपहर 1:30 बजे चलकर 3:30 बजे टूंडला पहुंचेगी। इसी तरह, आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल के बीच एक और आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन 30 अगस्त को होगा। ट्रेन संख्या 02458 आनंद विहार से सुबह 7:20 बजे चलकर सुबह 9:55 बजे टूंडला पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 02457 कानपुर सेंट्रल से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर 3:30 बजे टूंडला पहुंचेगी।रेल प्रशासन के इस कदम से रक्षाबंधन पर दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। विशेष ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सोमवार को छाए रहेंगे बादल:दोपहर बाद बारिश के आसार, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत
    Next Article
    350 KM दंडवती कर मथुरा पहुंचा युवक:संत प्रेमानंद महाराज की सलामती के लिए जलाभिषेक करेगा, हरिद्वार से गंगाजल लेकर आया है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment