Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Tripura Floods | वेस्ट त्रिपुरा में भारी बारिश से हावड़ा और कथाखाल नदियां उफान पर, 1,300 से अधिक लोग राहत शिविरों में स्थानांतरित

    3 hours from now

    1

    0

    वेस्ट त्रिपुरा जिले में शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बार्मुरा पहाड़ियों पर हुई भारी वर्षा के कारण हावड़ा और कथाखाल नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे निचले इलाकों में अचानक बाढ़ (Flash Flood) आ गई। प्रशासन द्वारा चलाए गए त्वरित राहत और बचाव अभियानों के तहत अब तक 413 परिवारों के 1,305 प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालकर 17 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।इसे भी पढ़ें: Beijing में चीनी जुड़वां बहनों ने Bharatanatyam प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में बालदाखाल, श्रीलंकाबस्ती, कथाखाल और बंबुतिया का एक हिस्सा शामिल है। वेस्ट त्रिपुरा के जिलाधिकारी विशाल कुमार ने संवाददाताओं से कहा, शनिवार रात लगातार हुई भारी बारिश के कारण हावड़ा और कथाखाल नदियों के किनारे स्थित कई निचले इलाकों में पानी भर गया। अब तक 413 परिवारों के कुल 1,305 लोगों को निकालकर 17 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।इसे भी पढ़ें: Sajad Lone ने Rahul Gandhi से Kashmir में Pellet Gun पीड़ितों पर सवाल पूछामुख्यमंत्री ने लिया जायजा  मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार रात बाढ़ से प्रभावित कुछ इलाकों और राहत शिविरों का दौरा करके हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ की समस्या को हल करने के लिए स्थायी कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, बार्मुरा पहाड़ियों में भारी बारिश के कारण वेस्ट त्रिपुरा जिले के कई इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया
    Next Article
    ED ने Cyber Fraud में दो आरोपी पकड़े, 30,000 करोड़ के लेनदेन की हो रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment