Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab Governor Gulab Chand Kataria ने Fazilka बॉर्डर पर BSF पोस्ट का दौरा किया

    2 hours from now

    2

    0

    पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने रविवार को फाजिल्का सीमा पर स्थित बीएसएफ की मौजम बेस सीमा चौकी का दौरा किया। उन्होंने आसफवाला युद्ध स्मारक भी जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और युवा पीढ़ी से शहीदों के सपनों को पूरा करने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। सीमा चौकी के दौरे के दौरान कटारिया ने जवानों से बातचीत की और उन्हें फलों की टोकरी तथा मिठाइयां भेंट कीं।उन्होंने इस दौरान एक पौधा भी लगाया। कटारिया ने प्रभावी तरीके से सीमा की सुरक्षा करने के लिए बीएसएफ की सराहना की और कहा कि जवानों को कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बीएसएफ के अबोहर सेक्टर के डीआईजी सुकुमार सारंगी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।कटारिया ने हिंदी में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज फाजिल्का सीमा पर बीएसएफ की मौजम बेस सीमा चौकी का दौरा किया और हमारे बहादुर जवानों से बातचीत की। मैं उनके साहस, समर्पण और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता को नमन करता हूं...।” फाजिल्का स्थित आसफवाला युद्ध स्मारक पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे देश का गौरव और अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने कहा, “उनके बलिदान की वजह से ही आज नागरिक उस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, जो हमें मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ED ने Cyber Fraud में दो आरोपी पकड़े, 30,000 करोड़ के लेनदेन की हो रही जांच
    Next Article
    Eknath Shinde ने Pune मामले में फास्ट ट्रैक सुनवाई और फांसी की सजा का दिया आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment