Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से युवक की मौत:बुखार होने पर घर बुलाया था, इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी हालत; आरोपी फरार

    1 hour ago

    1

    0

    एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी झोलाछाप डॉक्टर फरार है। जानकारी के अनुसार, नगला उम्मेद निवासी रत्नेश (32) पुत्र भमरपाल को बुखार था। परिजनों ने गांव के ही एक डॉक्टर को इलाज के लिए घर बुलाया। आरोप है कि डॉक्टर ने रत्नेश को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ गई और करीब पांच मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई बिजनेस ने बताया कि रत्नेश को बुखार था। इसके चलते नगला हिम्मत में मेडिकल स्टोर चलाने वाले गांव के डॉक्टर को घर बुलाया गया था। डॉक्टर ने रत्नेश को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ गई। परिजन उसे अलीगंज सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी सुबोध कुमार उपाध्याय ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और आरोपी डॉक्टर की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में कदमनगला के बाद रैपुरा पर गंगा का कहर:गांव से 20 मीटर दूर रह गई नदी, कछला में खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर नीचे
    Next Article
    UPPSC LT ग्रेड मुख्य भर्ती परीक्षा आज:प्रयागराज के 28 केंद्रों पर एग्जाम, 11 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment