Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में युवक पर चाकू से हमला:पेट-सीने और जांघ पर किए कई वार, आंतें बाहर निकलीं; आरोपी हिरासत में

    3 hours ago

    1

    0

    एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावर ने युवक के पेट, सीने और जांघ पर चाकू से कई वार किए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं। घटना रात करीब 11:30 बजे शिकोहाबाद रोड पर हुई। घायल की पहचान हिंदू नगर निवासी 20 वर्षीय बनवारी पुत्र महेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, फिरोजाबाद के सुरेरा बक्शीपुर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र रामवीर का बनवारी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर पुष्पेंद्र ने चाकू से बनवारी पर हमला कर दिया। हमलावर ने उसके पेट, सीने और जांघ पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के बाद बनवारी सड़क पर गिर पड़ा। हमले में उसकी आंतें बाहर आ गईं। मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बनवारी को तत्काल वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी कोतवाली नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद की वजह और हमले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अदाणी गैस ने खोदी सड़क, डूडा ने दर्ज कराई FIR:जिलाधिकारी ने वाजिदपुर में क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग की मरम्मत का दिया निर्देश
    Next Article
    सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:7 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों का तबादला, कई थानों के प्रभारी बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment