Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:7 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों का तबादला, कई थानों के प्रभारी बदले

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बुधवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। इस आदेश के तहत नौ निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की तैनाती बदली गई है। तबादले के बाद शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, इटवा, गोल्हौरा, मिश्रौलिया, कठेला समयमाता और जोगिया उदयपुर सहित कई महत्वपूर्ण थानों की कमान अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी। निरीक्षक नवीन सिंह को शोहरतगढ़ थाना प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर सिद्धार्थनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सिद्धार्थनगर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय को शोहरतगढ़ थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों की तैनाती आपस में बदली गई है। पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक अनिल कुमार दूबे को इटवा थाना प्रभारी बनाया गया है। इटवा के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र को स्थानांतरित कर गोल्हौरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। मिश्रौलिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव को गैर जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त होने के लिए पुलिस लाइंस भेजा गया है। निरीक्षक अरुण कुमार को कठेला समयमाता थाने से हटाकर जोगिया उदयपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। गोल्हौरा के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक रामदेव को मिश्रौलिया थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसएसपी के पीआरओ रहे उपनिरीक्षक नारायण लाल श्रीवास्तव को अब कठेला समयमाता थाने की कमान सौंपी गई है। जोगिया उदयपुर के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अभय सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। इस फेरबदल के बाद जिले के कई थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की नई टीम के साथ कामकाज शुरू होगा। बुधवार रात जारी किए गए इस आदेश के बाद अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नई जिम्मेदारी पाने वाले अधिकारियों के सामने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की चुनौती होगी। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर हुए इस फेरबदल से थाना स्तर पर पुलिसिंग में बदलाव देखने को मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में युवक पर चाकू से हमला:पेट-सीने और जांघ पर किए कई वार, आंतें बाहर निकलीं; आरोपी हिरासत में
    Next Article
    कानपुर में सुबह से बादल छाए, बारिश के आसार:12 घंटे में 84.1 मिमी बारिश; अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment