Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में शादी में हर्ष फायरिंग:सीने में गोली लगने से युवक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे बिंदकी कस्बे के फरीदपुर मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। गोली चलने के बाद शादी कार्यक्रम में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घायल व्यक्ति की पहचान रवि प्रताप सिंह (लगभग 40 वर्ष) पुत्र चंद्रभान सिंह, निवासी मोहन पुरवा, थाना मटौंध, जनपद बांदा के रूप में हुई है। सीने में गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिंदकी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल रवि प्रताप सिंह ने पूछताछ में बताया है कि वह यह नहीं देख पाए कि गोली किसने चलाई। प्रभारी निरीक्षक ने आगे कहा कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    POCSO एक्ट के दोषी को 8 साल की कठोर कारावास:गैंगेस्टर एक्ट में भी 2 साल की सजा, 8 और 5 हजार का जुर्माना भी लगा
    Next Article
    अखिलेश के सामने...10 मिनट में 1000 समोसा बिक गया:कानपुर में मुन्ना समोसा के मुरीद हुए सपा मुखिया, बोले-हींग वाला सबसे स्वादिष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment