Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान के करीब:24 घंटे में 23 सेमी जलस्तर बढ़ा, तटीय इलाकों में कटान, ड्रोन कैमरे से निगरानी

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर बीते 36 घंटों से लगातार बढ़ रहा है और पिछले 24 घंटों से नदी उफान पर है। आज गुरुवार सुबह 7 बजे से तरबगंज तहसील के नवाबगंज क्षेत्र में तटीय इलाकों में नदी ने कटान तेज कर दी है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले 24 घंटे में घाघरा नदी का जलस्तर 23 सेंटीमीटर बढ़ा है। आज बुधवार सुबह नदी खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी, लेकिन गुरुवार सुबह 8:30 बजे यह मात्र चार सेंटीमीटर नीचे रह गई है। देर शाम तक नदी के खतरे के निशान को पार करने की आशंका है। दो तस्वीरें देखें लगातार छोड़ा जा रहा पानी गुरुवार सुबह 8:30 बजे घाघरा नदी में कुल 2,48,574 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें गिरजा बैराज से 1,37,234 क्यूसेक, शारदा बैराज से 1,09,035 क्यूसेक और सरयू बैराज से 2,305 क्यूसेक पानी शामिल है। नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ खंड विभाग तटबंधों की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट पर है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है। सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं और अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को बढ़ते जलस्तर के बारे में जागरूक किया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि नदी के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी है। बीते 36 घंटों से जलस्तर काफी बढ़ा है और लगातार पानी छोड़े जाने के कारण देर शाम तक नदी के खतरे के निशान को पार करने की संभावना है। हम लोग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है लगातार नदी पर निगरानी रख रहे हैं। कुछ तटीय इलाकों में कटान की सूचना मिली है और नदी का जब जलस्तर बढ़ता है तो कटान शुरू हो जाती है हम लोग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है लगातार नदी पर निगरानी रख रहे हैं। कुछ तटीय इलाकों में कटान की सूचना मिली है और नदी का जब जलस्तर बढ़ता है तो कटान शुरू हो जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 18 साल के युवक की हत्या:सड़क किनारे मिला शव, सिर-पैर पर धारदार हथियार के निशान; दोस्तों ने बताया था एक्सीडेंट
    Next Article
    सुल्तानपुर में टीन शेड पर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार:करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के कई लोग घायल, CHC में चल रहा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment