Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में भाजपा विधायक ने राहुल-अखिलेश को बताया 'प्रोपेगेंडा मिनिस्टर':बोले- इनके पास दुष्प्रचार फैलाने के अलावा कुछ काम नहीं है

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के परसपुर में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने दोनों नेताओं को 'प्रोपेगेंडा मिनिस्टर' बताया। विधायक अजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पास दुष्प्रचार फैलाने के अलावा कुछ नहीं है। वे एक नकारात्मक नैरेटिव सेट करते हैं, जिससे देश का युवा और हर जाति-बिरादरी भ्रमित होती है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी का परचम एकतरफा लहराएगा। अजय सिंह ने कहा कि ये नेता कई बार डंका पीट चुके हैं, लेकिन सत्ता से बाहर ही रहे हैं। उन्होंने राहुल को देश का और अखिलेश को प्रदेश का 'प्रोपेगेंडा मिनिस्टर' बताया। वहीं, परसपुर की बिजली समस्या पर विधायक अजय सिंह ने बताया कि पावर हाउस की क्षमता बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि नए पावर हाउस के लिए प्रस्ताव दिया जा चुका है और जल्द ही उसका शिलान्यास किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव, 2027 विधानसभा और 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी आज से ही शुरू करने को कहा। उन्होंने पार्टी की नीतियों और सरकार के 9 साल के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि दूसरी पार्टियों द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है, इसलिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने 9 सालों में उत्तर प्रदेश में जितना काम किया है, उतना करने की क्षमता किसी और में नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा भी लगातार देश में ऐतिहासिक कार्य किया जा रहे हैं उन्हीं कामों को जाकर के हमको आपको जनता के बीच बताने की आवश्यकता है क्योंकि सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष के लोग अफवाह फैलाते रहते हैं। बहुत ही ध्यान से आप लोगों को प्रशिक्षण प्राप्त करना है और इसी प्रशिक्षण के आधार पर आपको लोगों को पार्टी में काम करना है। केंद्र सरकार द्वारा भी लगातार देश में ऐतिहासिक कार्य किया जा रहे हैं उन्हीं कामों को जाकर के हमको आपको जनता के बीच बताने की आवश्यकता है क्योंकि सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष के लोग अफवाह फैलाते रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में किराना दुकान में आग, पत्नी-बेटे की मौत:पति छत से कूदा, पैर फ्रैक्चर; पुलिस-दमकल ने 5 घंटे में बुझाई आग
    Next Article
    गाजियाबाद में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर:सीमेंट और ईंट के ट्रक भिड़े, दोनों के उड़े परखच्चे, 2 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment