Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में टीन शेड पर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार:करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के कई लोग घायल, CHC में चल रहा इलाज

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के बसुही गांव में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 4:30 बजे एक मकान की छत पर हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से एक ही परिवार के सात से आठ लोग करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों के अनुसार, उनके घर की छत पर लोहे का टीन रखा हुआ था। पुराना और जर्जर मुख्य बिजली का तार टूटकर अचानक छत पर गिर गया, जिससे पूरे मकान और टीन में करंट फैल गया। परिवार के सदस्य एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में एक-एक करके करंट की चपेट में आ गए। घायलों में रीता (33) पत्नी रामसहाय दुबे, स्वास्तिक (1) पुत्र मनीष दुबे, प्रिया दुबे पत्नी मनीष दुबे, मोहित दुबे (20) पुत्र स्वर्गीय अभय राज दुबे, मोनिका दुबे (21) पुत्री स्वर्गीय अभय राज दुबे, विनय दुबे (35) पुत्र राममिलन दुबे, कविता देवी दुबे (21) पुत्री राममिलन दुबे और सरोजा (39) पत्नी स्वर्गीय अभय राज दुबे शामिल हैं। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी, लेकिन करंट प्रवाहित होने के कारण कोई भी तुरंत घर के पास नहीं जा सका। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिसके बाद घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार के लिए ले जाया गया। ग्रामीणों और पीड़ितों का आरोप है कि गांव में बिजली व्यवस्था अत्यंत खराब और जर्जर स्थिति में है। कई दिनों से तार में स्पार्किंग और खराबी की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों ने पहले भी विभागीय अधिकारियों से इन जर्जर तारों की स्थिति को लेकर शिकायत की थी, लेकिन बिजली विभाग द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। गांव के बीचों-बीच एलटी बिजली लाइनें घरों के ऊपर से गुजरती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में घाघरा नदी खतरे के निशान के करीब:24 घंटे में 23 सेमी जलस्तर बढ़ा, तटीय इलाकों में कटान, ड्रोन कैमरे से निगरानी
    Next Article
    संभल में सांप काटने से मासूम की मौत:परिजन 20 घंटे तक अंधविश्वास में भटकते रहे, इंजेक्शन नहीं लगवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment