Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में देर रात निकला होली जुलूस:होली गीतों डीजे पर झूमते दिखे लोग, एक दूसरे के कपड़े को फाड़कर हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा शहर में होली के अवसर पर देर रात गोंडा शहर में हिंदू संगठनों द्वारा भव्य तरीके से विशाल जुलूस और शोभायात्रा निकाली गई थी। इस भव्य जुलूस और शोभा यात्रा के बाद लोगों ने होलिका दहन करके होली की शुरुआत की है। यह शोभायात्रा गोंडा के ऐतिहासिक पीपल चौराहे से शुरू हुई। जैसे-जैसे जुलूस आगे बढ़ा, भीड़ बढ़ती गई। इसमें शामिल लोग रंग-गुलाल में सराबोर थे और 'होली है' के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए बड़गांव पहुंचकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। 6 तस्वीरें देखिए… इस वर्ष के जुलूस में युवाओं के बीच 'कपड़ा-फाड़' होली का विशेष उत्साह देखा गया। डीजे की धुन पर नाचते हुए युवाओं ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़कर हवा में उछाले। इस पारंपरिक उत्सव का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। युवाओं ने इसे खुशी व्यक्त करने का एक पुराना तरीका बताया। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने जुलूस के दौरान पूरी सतर्कता बरती। शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पीपल चौराहे से लेकर बड़गांव तक चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। व्यापक सुरक्षा इंतजामों के कारण जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। देर रात तक चली इस शोभायात्रा ने गोंडा में होली को केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सामूहिक उल्लास का प्रतीक साबित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर स्वास्थ्य-पुलिस विभाग अलर्ट:आपात स्थिति से निपटने को तैयार, सोशल मीडिया पर भी निगरानी, बखिरा व धर्मसिंहवा में पीएसी की तैनाती
    Next Article
    पीएसी-आरएएफ पर संवेदनशील, अति संवेदनशील इलाकों का जिम्मा:होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment