Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर स्वास्थ्य-पुलिस विभाग अलर्ट:आपात स्थिति से निपटने को तैयार, सोशल मीडिया पर भी निगरानी, बखिरा व धर्मसिंहवा में पीएसी की तैनाती

    2 hours ago

    1

    0

    होली के मद्देनजर स्वास्थ्य और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए दोनों विभागों ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) तक इमरजेंसी सेवाओं को बढ़ाया गया है, वहीं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिला अस्पताल में 20 बेड और सभी सीएचसी व पीएचसी में पांच-पांच बेड आपातकालीन सेवाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों को ऑनकॉल रखा गया है, और 24 घंटे डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ इमरजेंसी सेवाओं पर मौजूद रहेंगे। एंबुलेंस सेवाएं भी पूरी तरह सक्रिय रहेंगी, जिसके लिए 50 एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके अतिरिक्त, 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. रमाशंकर सिंह ने बताया कि बुधवार को अस्पताल में ओपीडी बंद रहेगी, लेकिन केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि चर्म रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग के विशेषज्ञ और शल्य चिकित्सक ऑनकॉल उपलब्ध रहेंगे। पुलिस विभाग ने पूरे जनपद को तीन जोन, आठ सेक्टर और 56 सब-सेक्टर में विभाजित किया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 40 पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) भी मुस्तैद रहेंगी। बखिरा और धर्मसिंहवा में डेढ़ प्लाटून पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) की तैनाती की गई है। शहर के विभिन्न जगहों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोलकाता से गोंडा लाया गया ठगी मास्टरमाइंड शमशाद:आज कोर्ट में होगा पेश, पुलिस मांगेगी रिमांड, 12 जिले के युवाओं से ठगी का मामला
    Next Article
    गोंडा में देर रात निकला होली जुलूस:होली गीतों डीजे पर झूमते दिखे लोग, एक दूसरे के कपड़े को फाड़कर हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment