Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा-यमुना-हिंडन अपार्टमेंट की समस्या लेकर लखनऊ पहुंचे पदाधिकारी:MLC-आवास आयुक्त से मिले, बिल्डिंग-लिफ्ट की समस्या गिनाई

    16 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा-यमुना-हिंडन अपार्टमेंट की लंबे समय से लंबित निर्माण, बिजली और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधान परिषद परिसर लखनऊ में एमएलसी डॉ. रतनपाल को मांगपत्र सौंपा। इसके बाद एमएलसी प्रतिनिधिमंडल के साथ आवास आयुक्त कार्यालय पहुंचे और आवास आयुक्त के साथ समस्याओं को लेकर बैठक की। जर्जर भवनों की मरम्मत और 18 करोड़ मेंटेनेंस चार्ज की मांग एसोसिएशन अध्यक्ष एएन त्रिपाठी ने मांगपत्र में जर्जर भवनों और मूलभूत ढांचे की मरम्मत, वाटर टैंक व प्लंबिंग शाफ्ट दुरुस्त कराने, जर्जर छज्जों और बेसमेंट की मरम्मत, वाटर हार्वेस्टिंग व ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने की मांग रखी। अनसोल्ड फ्लैट्स के करीब 18 करोड़ रुपए के लंबित मेंटेनेंस चार्ज का भुगतान करने, क्लब हाउस में लिफ्ट लगाने, अतिरिक्त दुकानों और स्थायी एसोसिएशन कार्यालय की व्यवस्था की मांग भी की गई। 6 ट्रांसफॉर्मर और 10 लिफ्ट लगाने की मांग विद्युत समिति सदस्य कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि छह ट्रांसफॉर्मर अब तक नहीं लगाए गए हैं। इसके अलावा फायर सिस्टम का तकनीकी परीक्षण और जरूरी सुधार, 10 लिफ्ट की स्थापना और विद्युत ढांचे को UPPCL को हस्तांतरित करने की मांग की गई। एसोसिएशन ने 24 लिफ्ट की मरम्मत पर खर्च हुए करीब 1 करोड़ रुपए की प्रतिपूर्ति की मांग भी रखी। एसोसिएशन के मुताबिक, विद्युत ढांचे के रखरखाव के लिए पर्याप्त काम नहीं होने के कारण AOA को हाल में करीब 14 लाख रुपए खर्च करने पड़े। इस राशि से RMU, पैनल, ट्रांसफॉर्मर और अन्य विद्युत उपकरणों की जरूरी मरम्मत कराई गई। एसोसिएशन ने आवास विकास परिषद से इस राशि की प्रतिपूर्ति की मांग की। स्ट्रक्चरल ऑडिट और DG सेट में RECD लगाने की मांग अपार्टमेंट की जर्जर स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ संस्था से पूरे परिसर का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की गई। साथ ही सभी DG सेट में NGT और एयर कमीशन के निर्देशों के अनुसार RECD डिवाइस लगाने का अनुरोध किया गया। एसोसिएशन ने वर्षों से लंबित कार्यों के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भवनों की सुरक्षा, बिजली, लिफ्ट, मूलभूत सुविधाओं और वित्तीय देनदारियों से जुड़े काम जल्द पूरे होने चाहिए, ताकि निवासियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवासीय वातावरण मिल सके। छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश सह-संयोजक अनिल पाण्डेय, अध्यक्ष एएन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रंजन शर्मा, विद्युत समिति सदस्य कैलाश चंद्र शर्मा, अग्निशमन समिति अध्यक्ष शंकरलाल वत्स और अधिवक्ता शैलेन्द्र पाण्डेय मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लूट में कार्रवाई न करने पर 5 पुलिसकर्मी निलंबित:डीआईजी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज, 3 आरोपी गिरफ्तार; लूट की रकम, कार बरामद
    Next Article
    मेरठ के राजकीय संप्रेक्षण गृह का अफसरों ने किया निरीक्षण:किशोरों से पूछा- खाना, दवा और वकील मिल रहा है या नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment