Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के राजकीय संप्रेक्षण गृह का अफसरों ने किया निरीक्षण:किशोरों से पूछा- खाना, दवा और वकील मिल रहा है या नहीं

    17 hours ago

    1

    0

    मेरठ जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा-द्वितीय, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बुधवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यहां रह रहे किशोरों से बातचीत कर उनके खान-पान, स्वास्थ्य, खेलकूद, पेशी और पैरवी के लिए वकील की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने किशोरों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि यदि किसी किशोर को पैरवी के लिए वकील उपलब्ध नहीं है तो वह जेल प्रशासन को इसकी जानकारी दे सकता है। अधिकारियों ने स्वास्थ्य और दवाइयों की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी ली। इसके बाद टीम संप्रेक्षण गृह की रसोई और चिकित्सालय पहुंची। रसोई में खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट जांची गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि किशोरों को भोजन देने से पहले खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट जरूर देखी जाए। चिकित्सालय में दवाइयों की उपलब्धता और व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिका वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव समेत संप्रेक्षण गृह का स्टाफ और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा-यमुना-हिंडन अपार्टमेंट की समस्या लेकर लखनऊ पहुंचे पदाधिकारी:MLC-आवास आयुक्त से मिले, बिल्डिंग-लिफ्ट की समस्या गिनाई
    Next Article
    झांसी में पैगाम के परचम तले निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी:जुलूस में पहुंचे विधानपरिषद सभापति और भाजपा जिलाध्यक्ष, हुआ जोरदार स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment