Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में हत्या कर शव ट्रैक पर रखने का आरोप:मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने परिजनों से की मुलाकात

    31 minutes ago

    1

    0

    गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के उतरौला गांव निवासी सुरेंद्र राजभर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार शाम करीब 3 बजे मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। मंत्री ने करीब एक घंटे तक परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। मृतक की पत्नी ढिलई देवी ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई। उन्होंने मंत्री से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद की रंजिश में सुरेंद्र की हत्या करने के बाद शव को रेलवे पटरी पर रख दिया गया, ताकि मामला ट्रेन हादसा लगे। परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र राजभर 27 अगस्त की शाम करीब 6 बजे घर से नायकडीह की ओर पैदल निकले थे। देर रात उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मंत्री बोले- साक्ष्य के आधार पर होगी कार्रवाई मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि उन्होंने मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक और अन्य उच्चाधिकारियों से बातचीत की है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि ट्रेन चालक समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। यदि हत्या के तथ्य और पर्याप्त साक्ष्य सामने आते हैं तो मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जांच में किसी निर्दोष व्यक्ति को नहीं फंसाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि ट्रेनों में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी। इससे यह स्पष्ट करने में मदद मिलेगी कि सुरेंद्र की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर रखा गया। पत्नी बोली- जमीन विवाद में लगातार मिल रही थी धमकी मृतक की पत्नी ढिलई देवी ने मंत्री को बताया कि जमीन विवाद को लेकर उनका परिवार लगातार परेशान था। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल की ओर से पोस्टमार्टम को लेकर कथित तौर पर कही गई बात का भी जिक्र किया। इस पर मंत्री ने संबंधित लेखपाल को फोन कर मामले की जानकारी ली और आवश्यक जानकारी जुटाई। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी और शिथिलता का आरोप भी लगाया। मंत्री ने निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने भी मदद का भरोसा दिया मौके पर मौजूद जखनिया विधायक बेदी राम ने भी मृतक के परिवार को मदद का भरोसा दिया। उन्होंने परिजनों को रविवार सुबह 9 बजे अपने निजी कार्यालय पर सभी जरूरी कागजात के साथ बुलाया है।विधायक ने कहा कि यदि जमीन से संबंधित किसी प्रकार की धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री कराए जाने की बात सामने आती है तो उसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में सड़क हादसे में युवक की मौत:रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर बाइक से घर आ रहा था, पशु से टकराई बाइक
    Next Article
    युवाओं को लुभा रहा लग्जरी रियल स्टेट:मेरठ सहित वेस्ट यूपी में डवलपमेंट प्रोजेक्ट के कारण बढ़ा लिविंग स्टेंडर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment