Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में सड़क हादसे में युवक की मौत:रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर बाइक से घर आ रहा था, पशु से टकराई बाइक

    54 minutes ago

    1

    0

    झांसी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह बहन से राखी बंधवाकर बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में बेकाबू बाइक पशु से टकरा गई। इससे युवक घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। हादसा बरुआसागर थाना क्षेत्र में हुआ। पत्नी को मायके छोड़ा था मृतक का नाम महेश अहिरवार (30) पुत्र हरिचंद्र अहिरवार था। वह मऊरानीपुर कस्बे के पुरानी मऊ मोहल्ले का रहने वाला था। मृतक के पिता हरिचंद्र ने बताया- मेरा बेटा महेश खेती किसानी और मजदूरी करता था। उसकी दो बेटी रक्षा (10), डग्गू (8) और एक बेटा हेमंत (5) है। शुक्रवार को बेटा अपनी पत्नी पूजा को मायके छोड़ने बड़ागांव के मड़ोरा गांव गया था। वहां से अपनी बहन ज्योति के पास कसोधन गांव चला गया। वहां राखी बंधवाई और फिर रात लगभग 11 बजे बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में बरुआसागर के पास बाइक पशु से टकरा गई। हादसे में युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घर में मातम छाया पिता ने आगे बताया- रात को हम लाेगों के पास पुलिस का कॉल आया। बताया कि महेश का एक्सीडेंट हो गया, वो मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। तब हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां पर बेटे की मौत हो चुकी थी। महेश की मौत के बाद घर में मातम छाया है। बड़ागांव थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह का कहना है कि पशु से बाइक टकराने की वजह से महेश घायल हो गया था। तब पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षाबंधन पर मथुरा की सड़कों पर दिखे विशालकाय अजगर:मथुरा-वृंदावन रोड और नेशनल हाईवे पर अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वाहनों के पहिए थमे; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    Next Article
    गाजीपुर में हत्या कर शव ट्रैक पर रखने का आरोप:मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने परिजनों से की मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment