Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 5 अगस्त से रूट डायवर्जन लागू होगा:रोडवेज, निजी और इलेक्ट्रिक बसों का रूट बदलेगा, दूधेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग रहेंगे बंद

    11 hours ago

    1

    0

    कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने अब रोडवेज, निजी और इलेक्ट्रिक बसों का भी डायवर्जन लागू करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 5 अगस्त की सुबह से लागू होगी। वहीं, दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर जाने वाले कई मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों से नहीं चलेंगी बसें सीमापुरी बॉर्डर और तुलसी निकेतन की ओर से आने वाली सभी रोडवेज, निजी और इलेक्ट्रिक बसों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा। ये बसें गाजीपुर मंडी, एनएच-9, डासना इंटरसेक्शन, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगी। बुलंदशहर की ओर से आने वाली रोडवेज और निजी बसों का संचालन लालकुआं से होगा। ये बसें भी शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगी। आनंद विहार और कौशांबी से शहर की ओर आने वाली सभी प्रकार की बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इनके लिए भी एनएच-9 और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। दूधेश्वरनाथ मंदिर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास 5 अगस्त की सुबह से 12 अगस्त की रात तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। चौधरी मोड़, रेलवे रोड कट, दिल्ली जूस कॉर्नर और बजरिया की ओर से मंदिर जाने वाले सभी हल्के और दोपहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसी तरह हापुड़ तिराहा, जरसीपुरा, गौशाला फाटक और कैला भट्ठा की ओर से भी मंदिर की तरफ किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। आपातकालीन वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें कांवड़ मार्ग के समानांतर वैकल्पिक सड़क से निकाला जाएगा, ताकि आपात सेवाएं प्रभावित न हों। वीवीआईपी मूवमेंट के लिए अलग व्यवस्था हिंडन एयरपोर्ट पर किसी वीवीआईपी के आगमन की स्थिति में उन्हें वजीराबाद रोड और एलिवेटेड रोड के जरिए दिल्ली भेजा जाएगा। वहीं हापुड़ और मेरठ की ओर से आने वाले वीवीआईपी वाहनों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (एनएच-9) से दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। भारी वाहनों के लिए ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों का सीमापुरी, तुलसी निकेतन और आनंद विहार बॉर्डर से गाजियाबाद शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन गाजीपुर मंडी, एनएच-9, डासना इंटरसेक्शन, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उपयोग करेंगे। बागपत की ओर से आने वाले दिल्ली जाने वाले वाहन ट्रोनिका सिटी, सोनिया विहार और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से गुजरेंगे। हापुड़ और बुलंदशहर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को भी शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी और उन्हें एनएच-9 से होकर गुजरना होगा। इसके अलावा लोनी बॉर्डर, सिद्धार्थ विहार, इंदिरापुरम, गौर ग्रीन, खोड़ा, सेक्टर-62, छिजारसी, कनावनी पुस्ता, गंगनहर पटरी मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, एनएच-34 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भी भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक रूप से दूधेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र की ओर वाहन लेकर न जाएं, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में SP ने पुलिसकर्मियों से लगवाई दौड़:शारीरिक और मानसिक तौर पर चुस्त रहने को कहा, मॉक ड्रिल भी कराई
    Next Article
    अवैध कब्जा हटवाने के नाम पर ₹3.89 लाख की ठगी:गृह मंत्रालय कर्मचारी बनकर ठगा, संभल में मैनपुरी-लखनऊ के दो ठगों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment