Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में SP ने पुलिसकर्मियों से लगवाई दौड़:शारीरिक और मानसिक तौर पर चुस्त रहने को कहा, मॉक ड्रिल भी कराई

    10 hours ago

    1

    0

    शुक्रवार को एसपी सरवणन टी. ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों की फिटनेस जांचने के लिए उनसे दौड़ लगवाई। इस दौरान उन्होंने अनुशासन और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय के साथ-साथ कई थानों और शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। शारीरिक और मानसिक चुस्ती सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई गई। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी कराई गई। परेड के बाद एसपी ने सभी को साफ-सुथरी वर्दी पहनने और समय पर उपस्थित रहने की हिदायत दी। एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत मुआयना किया। उन्होंने बैरक, शस्त्रागार, मेस, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने 112-पीआरवी वाहनों और थानों की गाड़ियों में रखे भीड़ नियंत्रण तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों की भी जांच की। एसपी ने इन उपकरणों को दुरुस्त हालत में रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपयोग के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए। एसपी ने लाइन में रखे विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों का भी अवलोकन किया और उन्हें अद्यतन रखने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ड्यूटी के दौरान संवेदनशीलता, सतर्कता और जनता के साथ बेहतर व्यवहार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्वेताभ भास्कर, क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पॉक्सो एक्ट के दोषी को 25 साल का सश्रम कारावास:बलिया कोर्ट ने 32 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया
    Next Article
    गाजियाबाद में 5 अगस्त से रूट डायवर्जन लागू होगा:रोडवेज, निजी और इलेक्ट्रिक बसों का रूट बदलेगा, दूधेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग रहेंगे बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment