Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में कांवड़ टच होने पर युवक को पीटा:थप्पड़-घूसे बरसाए, कांवड़िया बोला- मेरी सारी मेहनत बेकार हो गई

    21 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में कांवड़ खंडित हो जाने पर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। मुस्लिम युवक पर कांवड़ छूने का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई की। बीच सड़क थप्पड़-घूसे बरसाए। कांवड़िया बोला- पूरी यात्रा नियमों के साथ कर रहा था। लेकिन, रास्ते में कांवड़ खंडित होने से मेरी सारी मेहनत बेकार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह कांवड़ियों को शांत कराया। उनकी धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप कांवड़ की दोबारा विधि-विधान से पूजा कराई। घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की गुरुवार शाम 4 बजे की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… 20 मिनट तक बंधक बनाया राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले सोनू कुमार गांव के 15 साथी कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक युवक से उनकी कांवड़ छू गई। सोनू के पूछने पर युवक ने अपना नाम इमरान बताया। कांवड़ियों का आरोप है कि इससे उनकी कांवड़ खंडित हो गई, जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। कांवड़ियों ने इमरान की जमकर पिटाई की। करीब 20 मिनट तक उसको बंधक बनाए रखा। बवाल होता देखकर आस-पास के लोग जुट गए। इससे सड़क के दोनों ओर एक किमी तक जाम लग गया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कांवड़िए नहीं माने। कांवड़िया बोला- शिव मंदिर में जलाभिषेक करना है कांवड़िए सोनू ने बताया- मैं 21 जुलाई की सुबह 5 बजे हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकला था। रास्ते में सिर्फ 3 बार ही आराम किया। मुझे हर हाल में 10 अगस्त तक अपने गांव पहुंचना है और 11 अगस्त को गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करना है। पूरी यात्रा नियमों के साथ कर रहा था। लेकिन, रास्ते में कांवड़ खंडित होने से मेरी सारी मेहनत बेकार हो गई। पुलिस ने किसी तरह कांवड़ियों को शांत कराया। कांवड़ की दोबारा विधि-विधान से पूजा कराई गई। इसके बाद कांवड़िए अपनी यात्रा पर रवाना हो गए। हंगामे के कारण गुलधर स्टेशन के पास करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने भीड़ हटाकर यातायात सामान्य कराया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) राजकरण नैयर ने कहा- घटना के बाद थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मेरठ बॉर्डर से दिल्ली सीमा तक कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने, डायवर्जन व्यवस्था सख्ती से लागू करने की चेतावनी दी है। ……………………………………. यह खबर भी पढ़ें मौलाना ने खुद को जिंदा जलाया, बोला-पत्नी टॉर्चर करती है: बरेली में आग का गोला बनकर सड़क पर भागा, पत्नी चीखते हुए पीछे दौड़ी, VIDEO बरेली में पत्नी से तंग आकर मौलाना ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे मौलाना की बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- आज इतिहास का काला दिन:जज तक पहुंचने की कोशिश की गई; कोडीन कफ सिरप केस से खुद को अलग किया
    Next Article
    वाराणसी में बिजली टावर पर चढ़ा प्रेमी:112 डायल करके बोला - प्रेमिका को बुलाकर शादी करवाइए, समझाने के आधे घंटे बाद उतरा नीचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment