Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बिजली टावर पर चढ़ा प्रेमी:112 डायल करके बोला - प्रेमिका को बुलाकर शादी करवाइए, समझाने के आधे घंटे बाद उतरा नीचे

    19 hours ago

    1

    0

    वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के वार गांव में गुरुवार शाम एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया और खुद ही पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। करीब आधे घंटे तक पुलिस द्वारा समझाने के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक पुरबपुर गांव का निवासी 21 वर्षीय सौरभ सरोज पेंटिंग का काम करता है। उसने कहा कि वह पड़ोस के गांव की एक लड़की से पिछले पांच साल से प्रेम करता है। कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है, लेकिन घरवाले तैयार नहीं हैं। सौरभ ने बताया कि गुरुवार शाम उसने अपनी प्रेमिका से फोन पर बात की। शादी की बात पूछने पर लड़की ने बताया कि उसके घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद वह शाम करीब छह बजे अपने घर से दो किलोमीटर दूर प्रेमिका के गांव के पास पहुंचा। प्रेमिका के घर से करीब 500 मीटर पहले बिजली के टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद सौरभ ने खुद 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है और टावर पर चढ़ा है। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची। टीम ने टावर के पास पहुंचकर सौरभ से बात की और उसे नीचे उतरने के लिए कहा। काफी देर तक समझाने के बाद भी वह नहीं उतरा। इसके बाद पीआरवी ने हरहुआ पुलिस चौकी को जानकारी दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी और एसआई केके वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सौरभ को काफी समझाया। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद वह टावर से नीचे उतर आया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में कांवड़ टच होने पर युवक को पीटा:थप्पड़-घूसे बरसाए, कांवड़िया बोला- मेरी सारी मेहनत बेकार हो गई
    Next Article
    वाराणसी में दोस्त का गला दबाकर मारने की कोशिश:कुएं में लहूलुहान कर फेंका, पिता की तहरीर पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment