Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में रोडवेज बस पलटी, 22 यात्री घायल:ट्रक से ओवरटेक करते समय हुए हादसा, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में मेरठ रोड पर रविवार सुबह यात्रियों से भरी रोडवेस बस पलट गई। बताया गया कि बस का ड्राइवर ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। हादसा मुरादनगर में गंगनहर के पास हुआ। जिसमें 22 यात्री घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया। रोडवेज बस गाजियाबाद से मेरठ की तरफ जा रही थी। बस में मची चीख पुकार उत्तराखंड के रुड़की डिपो की रोडवेज बस यात्रियों लेकर दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही थी। रविवार सुबह जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर गंग नहर पुल से आगे पहुंची तो अचानक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटते ही बस के अंदर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना मुरादनगर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद जाम लगा हादसे के बाद दिल्ली मेरठ मार्ग पर भयंकर जाम लग गया और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बस की स्पीड भी 80 किमी प्रति घंटा से बताई गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया। गनीमत रही कि कोई वाहन बस की चपेट में नहीं आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में शीतला माता मंदिर में उमड़े भक्त:6 तरह के फूलों से हुआ श्रृंगार, सुरक्षा में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
    Next Article
    SIR से विपक्ष परेशान, अब कैसे होगा फर्जी मतदान?:अम्बेडकरनगर में ओपी राजभर ने अखिलेश को अयोध्या या जहूराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment