Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SIR से विपक्ष परेशान, अब कैसे होगा फर्जी मतदान?:अम्बेडकरनगर में ओपी राजभर ने अखिलेश को अयोध्या या जहूराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी

    3 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में मतदाता सूची से नाम हटने पर सियासी घमासान के बीच कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर कहा कि मतदाता सूची से मृतकों और दूसरी जगह बस चुके लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं तो विपक्ष को परेशानी क्यों हो रही है? राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अब फर्जी मतदान कैसे होगा, इसी बात से विपक्ष परेशान है। रविवार को अम्बेडकरनगर पहुंचे राजभर ने दावा किया कि एसआईआर के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 14 हजार से 20 हजार तक मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग गांव छोड़कर शहरों या दूसरे राज्यों में बस चुके हैं, जबकि कुछ के नाम एक से अधिक जगहों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। ऐसे मतदाताओं को एक स्थान पर नाम दर्ज कराने का विकल्प दिया गया है। चुनाव आयोग के बचाव में उतरे राजभर राजभर ने चुनाव आयोग को संवैधानिक संस्था बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करना उचित नहीं है। उनके मुताबिक, मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बजाय विपक्ष को यह बताना चाहिए कि मृतकों और दोहरी प्रविष्टियों वाले नाम हटाने पर आपत्ति क्यों है। अखिलेश को अयोध्या और जहूराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश अयोध्या से चुनाव लड़ने में हिचकिचा रहे हैं तो जहूराबाद आकर उनसे मुकाबला कर सकते हैं। राजभर ने दावा किया कि यहां अखिलेश को अपनी राजनीतिक हैसियत और एनडीए गठबंधन की ताकत का अंदाजा लग जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में रोडवेज बस पलटी, 22 यात्री घायल:ट्रक से ओवरटेक करते समय हुए हादसा, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    अमरोहा में मारपीट में बाइक मिस्त्री की मौत:गला दबाने का आरोप, गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment