Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोली लगने से फटी आंत का ऑपरेशन कर बचाई जान:SGPGI के डॉक्टरों ने 15 सेंटीमीटर आंत काटकर निकाली, 48 घंटे वेंटिलेटर पर रहा मरीज

    51 minutes ago

    1

    0

    SGPGI लखनऊ के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने गोली लगने से फट गई छोटी आंत का जटिल ऑपरेशन कर 35 वर्षीय युवक की जान बचाई है। पेट में गोली लगने से मरीज के शरीर में करीब डेढ़ लीटर खून जमा हो गया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान क्षतिग्रस्त छोटी आंत का करीब 15 सेंटीमीटर हिस्सा काटकर निकाल दिया। लूट के दौरान पेट में मारी थी गोली गोसाईंगंज के उदवतखेड़ा निवासी 35 वर्षीय पंकज कुमार यादव को 14 अगस्त की रात गोल्फ सिटी में लूट के दौरान बदमाशों ने पेट में गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद पेट में काफी रक्तस्राव हुआ और वह शॉक की स्थिति में पहुंच गया। परिजन गंभीर हालत में उसे पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। बिना देरी किए किया गया बड़ा ऑपरेशन ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। जांच में पता चला कि गोली लगने से छोटी आंत फट गई है और पेट में काफी खून जमा है। डॉक्टरों ने बिना देरी किए मरीज का ऑपरेशन किया। सर्जरी के दौरान छोटी आंत का करीब 15 सेंटीमीटर क्षतिग्रस्त हिस्सा निकाल दिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को करीब 48 घंटे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। इस दौरान कई बार उसे खून चढ़ाना पड़ा। हालत में सुधार के बाद मिली छुट्टी इलाज के बाद शनिवार को मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया। ऑपरेशन ट्रॉमा सर्जन डॉ. अमित कुमार सिंह ने सीनियर रेजिडेंट डॉ. आदित्य और डॉ. वरुण गुप्ता के साथ किया। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. गणपत प्रसाद, डॉ. राफत शमीम और सीनियर रेजिडेंट डॉ. दीक्षा समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्भल में UPPMS चुनाव, डॉ. अफजर कमाल बने अध्यक्ष:डॉ. मनोज चौधरी सचिव, डॉ. विश्वास और डॉ. मनोज सिंह उपाध्यक्ष बने
    Next Article
    SOG भंग होने के बाद सिपाही का वीडियो वायरल:प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर के गुर्गे संग बर्थडे पार्टी मनाता नजर आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment